साल 2021 का स्वागत जोरों शोरों से चल रहा है। हर कोई साल 2020 को अपने अपने अंदाज में अलविदा कह रहा है और नए साल के जश्न में डूबा हुआ है। सोशल मीडिया पर आम हो या फिर खास हर कोई अपने सेलिब्रेशन की तस्वीरें शेयर कर रहा है। हमेशा की तरह इस बार भी बॉलीवुड सेलिब्रिटीज नए साल का स्वागत पूरे जोश के साथ कर रहे हैं। करीना कपूर खान, रणबीर कपूर, आलिया भट्ट, अनिल कपूर, अमिताभ बच्चन से लेकर अक्षय कुमार तक सभी सितारे साल के आखिरी दिन को अपने परिवार और करीबियों के साथ सेलिब्रेट कर रहे हैं। इसके साथ ही सोशल मीडिया पर लगातार तस्वीरें पोस्ट कर अपने फैंस को नए साल की बधाई दे रहे हैं। देखिए किस सितारे ने कौन सी तस्वीर पोस्ट की और किस अंदाज में अपने फैंस को साल 2021 की शुभकामनाएं दी।
अभिनेत्री कटरीना कैफ ने 2021 के पहले दिन अपने फैंस को शुभकामनाएं दी। अभिनेत्री ने अपने सोशल मीडिया पर छोटी बहन इसाबेल संग तस्वीर शेयर की। अभिनेत्री ने अपने इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर शेयर की, जिसमें दोनों बहुन हंसते हुए दिखाई दे रही हैं।उन्होंने शेयर तस्वीर को कैप्शन देते हुए लिखा, "साल के 365 दिन सभी खुश रहें।"
अंकिता भार्गवा ने करण और बेटी मेहर के साथ नए साल की पहली तस्वीर शेयर की। इस तस्वीर में करण मेहर को गोद में पकड़े हुए हैं और मेहरा का चेहरा पहली बार कैमरे की तरफ है। वहीं अंकिता करण और मेहर के साथ मुस्कुराती हुई दिखाई दे रही हैं। अंकिता ने अपनी नन्ही परी की झलक दिखाते हुए कैप्शन में लिखा- 'मेहर पटेल आप सभी लोगों को नए साल की ढेर सारी शुभकामनाएं देती है।'
फिल्मों के अलावा सोशल मीडिया पर अपने पोस्ट से सनसनी मचाने वाली एक्ट्रेस कंगना रनौत ने नए साल का स्वागत 'धाकड़' टीम के साथ किया। 'धाकड़' कंगना की आने वाली फिल्म है। धाकड़ फिल्म से जुड़े लोगों के लिए कंगना ने नए साल पर अपने घर पर एक शानदार ब्रंच रखा। इसके साथ ही कंगना ने ब्रंच पार्टी का एक वीडियो शेयर किया जिसमें वो एक बोर्ड को सजाती हुई नजर आ रही हैं।
वीडियो में कंगना सफेद रंग की ड्रेस पहने हुई हैं और एक बोर्ड को फूलों से डेकोरेट कर रही हैं। इस बोर्ड पर लिखा है- वेलकम टू 2021। इसके साथ ही एक्ट्रेस ने कैप्शन में लिखा- धाकड़ टीम के लिए एक छोटा सा ब्रंच रखा है। ये टीम बिना थके और बिना रुके हॉलीडे के दौरान भी काम करती रही। घर वापस आकर बहुत अच्छा लग रहा है। उम्मीद है कि 2021 बेहतरीन जाएगा।
रेमो डिसूजा ने नए साल का स्वागत कुछ तस्वीरों के साथ किया। रेमो ने दो तस्वीरों के साथ एक वीडियो शेयर किया है। इन दो तस्वीरों में से एक तस्वीर अस्पताल की है तो दूसरी नए साल के जश्न की। इन तस्वीरों और वीडियो को शेयर करते हुए मशहूर कोरियोग्राफर ने अपने दिल की बात कही। रेमो ने इस पोस्ट के जरिए अपने फैंस को बताया कि उन्होंने 2020 से क्या सीखा।
रेमो डिसूजा ने पोस्ट में लिखा- '2020 समाप्त हो गया है। इस साल मैंने सीखा कि हम लोगों के पास सिर्फ एक ही जिंदगी है। इसलिए एक दूसरे से प्यार करो। नफरत की जरूरत नहीं है। मैं एक बार फिर से सभी डॉक्टर्स का शुक्रिया करना चाहता हूं जिन्होंने मेरा अच्छा इलाज किया। इसके साथ ही मॉम, बहन, भाई, दोस्तों और बेटे को भी थैंक्यू कहना चाहता हूं।'
नोरा फतेही ने अपनी स्टनिंग तस्वीरें शेयर करते हुए नए साल की शुभकामनाएं दी.
https://www.instagram.com/p/CJfYpLBpQ1B/?utm_source=ig_web_copy_link
सोनम कपूर ने पति के साथ प्यारी सी तस्वीर शेयर की। उन्होंने लिखा, '2021 मैं अपने जीवन के प्यार के साथ आपको लेने के लिए तैयार हूं। यह साल प्यार, परिवार, दोस्तों, काम, यात्रा, आध्यात्मिक विकास और बहुत कुछ से भरा होने वाला है। मैं केवल अपने जीवन का सबसे अच्छे समय का इंतजार कर रही हूं। हम कड़ी मेहनत करेंगे और जीवन को पूरी तरह से जीएंगे और हम पीछे मुड़कर नहीं देखेंगे।'
अर्जुन कपूर ने अपनी तस्वीर शेयर करते हुए सभी को नए साल की बधाई दी है। एक्टर ने लिखा- 'ये 12 महीने बहुत यूनीक रहे...खड़ा हुआ हूं आगे बढ़ रहा हूं। आप सभी को नए साल की शुभकामनाएं। आप सभी से साल 2021 में एक बड़े उद्देश्य के साथ, कुछ सीखने और चीजों को धीरे-धीरे और लगातार बेहतर करने की एक नई आशा के साथ मुलाकात होगी।'
अनुपम खेर ने एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में अनुपम कह रहे हैं- 'कितना अजीब है दिसंबर और जनवरी का रिश्ता। जैसे पुरानी यादों और वादों का किस्सा। दोनों काफी नाजुक, दोनों में गहराई। दोनों वक्त के राही हैं। पर पहचान अलग है दोनों की। एक अंत है एक शुरुआत है। इस कविता के साथ अनुपम खेर ने कैप्शन में लिखा- 'उम्मीद करता हूं ये दोनों साल एक दूसरे से एकदम अलग हों। लेकिन तो इमोशंस इसमें जाहिर किए हैं वो हमेशा एक से ही रहें। '
कोरोना वायरस से जंग जीत चुकीं एक्ट्रेस कृति सेनन ने भी इंस्टाग्राम पर एक वीडियो के साथ एक पोस्ट लिखा। वीडियो में कृति एक्सरसाइज करती नजर आ रही हैं। कृति ने पोस्ट में लिखा- '2020 समाप्त होने वाला है। यह साल हर तरह से कठिन रहा है, लेकिन इसने मुझे एहसास दिलाया है कि जितना सोचा था मैं उससे कहीं ज्यादा मजबूत हूं। कोरोना संक्रमण से मुक्त होने के बाद मैं अपनी ताकत फिर से वापस लाने की कोशिश कर रही हूं। अपनी फेवरेट एक्सरसाइज के साथ इस साल को अलविदा करना चाहती हूं।'
रणबीर कपूर से सगाई की अफवाह के बीच आलिया भट्ट ने अपनी एक लेटेस्ट तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर की है। इस तस्वीर में आलिया लाल रंग के वनपीस के साथ ओवरकोट और कैप लगाई हुई हैं। साथ ही हाथ में गिलास पकड़ा हुआ है। खास बात है कि तस्वीर में आलिया के दूसरी तरफ रणबीर कपूर बैठे हुए है हालांकि उनका चेहरा पूरा दिखाई नहीं दे रहा है। तस्वीर के साथ आलिया ने कैप्शन में लिखा- '...और जो कुछ भी हमारे सामने है .. चीयर्स।'
संपादक की पसंद