नई दिल्ली: बॉलीवुड की चुलबुली एक्ट्रेस जेनेलिया डिसूजा आज अपना 32वां जन्मदिन मना रही हैं। जेनेलिया ने कई भाषाओं की फिल्मों में काम किया है, चाहे वो कन्नड़ हो, तेलुगू हो या फिर तमिल या हिंदी। हर जगह उन्होंने अपनी छाप छोड़ी। जेनेलिया को पहली बार अमिताभ बच्चन के साथ पार्कर पेन के एड में नोटिस किया गया। उसके बाद उन्होंने रिेतेश देशमुख के साथ साल 2003 में फिल्म 'तुझे मेरी कसम' से डेब्यू किया था। और रितेश की लव स्टोरी भी अनोखी है। दोनों पहली बार सेट पर मिले और इसी फिल्म से डेट करना शुरू कर दिया। आइए आज हम आपको उनकी लव स्टोरी बताते हैं।
Happy Birthday Genelia D'Souza
रितेश और जेनेलिया पहली बार फिल्म 'तुझे मेरी कसम' के सेट पर मिले। जेनेलिया उस वक्त रितेश से नजरें भी नहीं मिला रही थीं, बात करना तो दूर की बात है। उस वक्त रितेश देशमुख के पिता विलासराव देशमुख महाराष्ट्र के सीएम थे। जेनेलिया को लगा उनका बेटा भी राजनीति में इंट्रेस्ट रखने वाला सीरियस टाइप होगा और बंदे में बहुत एटीट्यूड होगा।
Happy Birthday Genelia D'Souza जेनेलिया ने सोचा इससे पहले कि ये लड़का मुझे एटीट्यूड दिखाए मैं ही इसे एटीट्यूड दिखा देती हूं। और सीधी-साधी जेनेलिया ने अपना वो रूप रितेश को देिखाया जो दरअसल वो थी ही नहीं। लेकिन बाद में जब फिल्म की शूटिंग के दौरान दोनों एक दूसरे के करीब आए, दोनों में दोस्ती हुई, दोनों ने एक दूसरे को जाना तो मन ही मन एक दूसरे को पसंद करने लगे। फिल्म खत्म होते-होते दोनों की लव स्टोरी शुरू हो चुकी थी।