1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. Happy Birthday Kajol: DDLJ से 'दिलवाले' तक, शाहरुख-काजोल की ये फिल्में हैं एवरग्रीन

Happy Birthday Kajol: DDLJ से 'दिलवाले' तक, शाहरुख-काजोल की ये फिल्में हैं एवरग्रीन

 Published : Aug 05, 2018 07:15 am IST,  Updated : Aug 05, 2018 07:15 am IST

काजोल और शाहरुख खान की जोड़ी खूब हिट रही। ये दोनों जिस भी फिल्म में साथ आते वो फिल्म हिट हो जाती थी। 

Happy Birthday Kajol- India TV Hindi
Happy Birthday Kajol

नई दिल्ली: बॉलीवुड की खूबसूरत अदाकारा और लाखों दिलों की धड़कन काजोल आज अपना 45वां जन्मदिन मना रही हैं। काजोल ने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत साल 1992 में फिल्म 'बेखुदी' से की थी, उस वक्त उनकी उम्र सिर्फ 17 साल थी। काजोल की पहली फिल्म फ्लॉप हो गई। काजोल को सबसे पहली बार नोटिस किया गया शाहरुख खान के साथ आई फिल्म 'बाजीगर' में। इस फिल्म में उनके अभिनय की खूब तारीफ हुई और फिल्म भी जबरदस्त हिट रही। काजोल और शाहरुख खान की जोड़ी खूब हिट रही। ये दोनों जिस भी फिल्म में साथ आते वो फिल्म हिट हो जाती थी। दोनों ने एक साथ कई सारी फिल्में साइन की, और दर्शकों का खूब प्यार बटोरा। आज हम आपको काजोल की उन फिल्मों के बारे में बताएंगे जो उन्होंने शाहरुख खान के साथ की और आपने उन फिल्मों को जरूर देखा होगा।

बाजीगर (1993)

Happy Birthday Kajol
Happy Birthday Kajol

शाहरुख खान और काजोल पहली बार इस फिल्म में साथ नजर आए। यह फिल्म आजतक लोगों के जेहन में ताजा है। इस फिल्म में शाहरुख खान निगेटिव रोल में थे और काजोल उनकी प्रेमिका के रोल में थीं।

दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे (1995)

Happy Birthday Kajol
Happy Birthday Kajol

इसे फिल्म नहीं बल्कि इतिहास कहना चाहिए, ऐसा इतिहास जो दोबारा दोहराया जाना संभव नहीं है। शाहरुख खान और काजोल की इस फिल्म ने थियेटर में सिल्वर जुब्ली मनाई। यह युवाओं के लिए एक प्रेम ग्रंथ बन गई। उस दौर का एक भी युवा ऐसा नहीं था जो इससे अछूता था। इस फिल्म के बाद काजोल ना जाने कितने युवाओं की क्रश बन गईं।

करण-अर्जुन (1995)

Happy Birthday Kajol
Happy Birthday Kajol

साल 1995 में शाहरुख खान और काजोल की एक और फिल्म आई, नाम था- करण-अर्जुन। यह फिल्म शाहरुख और सलमान के लिए ज्यादा जानी जाती है, लेकिन फिल्म का गाना- 'जाती हूं मैं, जल्दी है क्या' लोगों की जुबान पर चढ़ गया।

कुछ-कुछ होता है (1998)

Happy Birthday Kajol
Happy Birthday Kajol

शाहरुख खान और काजोल की फिल्म 'कुछ-कुछ होता है' भी खूब चर्चा में रही। कॉलेज जाने वाले कपल के प्यार से लेकर एक मैच्योर लव स्टोरी तक इस फिल्म में दिखाई गई। एक बार फिर से काजोल और शाहरुख खान की जोड़ी ने युवाओं को आकर्षित किया, और शाहरुख-काजोल के नाम एक और सुपरहिट फिल्म जुड़ गई।

माय नेम इज खान (2010)

Happy Birthday Kajol
Happy Birthday Kajol

साल 2010 में शाहरुख खान और काजोल ने एक बार फिर से वापसी की फिल्म 'माय नेम इज खान' से। यह फिल्म भी लोगों को खूब पसंद आई।

कभी खुशी, कभी गम (2001)

Happy Birthday Kajol
Happy Birthday Kajol

साल 2001 में शाहरुख और काजोल की फैमिली ड्रामा फिल्म 'कभी-खुशी, कभी-गम' रिलीज हुई। इस फिल्म में एक बार फिर से शाहरुख खान और काजोल का रोमांस देखने को मिला। यह फिल्म भी सुपरहिट हुई। एक बार फिर से शाहरुख और काजोल की जोड़ी ने कमाल कर दिया।

दिलवाले (2015)

शाहरुख खान और काजोल अर्से बाद फिल्म दिलवाले में साथ नजर आए। 3 साल पहले रिलीज हुई इस फिल्म का जब ऐलान हुआ लोग शाहरुख और काजोल को दोबारा साथ देखने के लिए पागल हो गए। लोगों ने एक बार फिर बड़े पर्दे पर शाहरुख-काजोल को देखा। फिल्म के गाने गेरुआ में शाहरुख और काजोल का जो रोमांस नजर आया, उसने 90s किड्स की यादें ताजा कर दीं।

जब श्रीदेवी को नहीं पहचान पाए ऋषि कपूर

​बिग बॉस में नजर आ सकते हैं कसौटी जिंदगी के अनुराग 

गुल पनाग ने 6 महीने बाद शेयर की बेटे की पहली तस्वीर

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन