1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. काजोल जन्मदिन के मौके पर करेंगी 'हेलीकॉप्टर ईला' का ट्रेलर रिलीज

काजोल जन्मदिन के मौके पर करेंगी 'हेलीकॉप्टर ईला' का ट्रेलर रिलीज

 Published : Aug 04, 2018 02:30 pm IST,  Updated : Aug 04, 2018 02:30 pm IST

काजोल 5 अगस्त को 44 साल की होने वाली हैं। इस बार उन्होंने अपने इस खास दिन के लिए कुछ स्पेशल तैयारियां भी की हैं। दरअसल इन दिनों वह अपनी आगामी फिल्मों के प्रोजेक्ट्स में व्यस्त चल रही हैं। अब रविवार को अपने जन्मदिन के खास पर वह अपनी अगली फिल्म 'हेलीकॉप्टर ईला' का ट्रेलर लॉन्च करेगी।

Helicopter Eela- India TV Hindi
Helicopter Eela

नई दिल्ली: बॉलीवुड अभिनेत्री काजोल 5 अगस्त को 44 साल की होने वाली हैं। इस बार उन्होंने अपने इस खास दिन के लिए कुछ स्पेशल तैयारियां भी की हैं। दरअसल इन दिनों वह अपनी आगामी फिल्मों के प्रोजेक्ट्स में व्यस्त चल रही हैं। अब रविवार को अपने जन्मदिन के खास पर वह अपनी अगली फिल्म 'हेलीकॉप्टर ईला' का ट्रेलर लॉन्च करेगी। प्रदीप सरकार के निर्देशन में बनी फिल्म में राष्ट्रीय पुरस्कार-विजेता अभिनेता रिद्धि सेन प्रमुख भूमिका में हैं। इसमें वह काजोल के बेटे की भूमिका में दिखेंगे।

मितेश शाह द्वारा लिखित, 'हेलीकॉप्टर ईला' में काजोल अकेली मां और महत्वाकांक्षी गायिका की भूमिका में हैं। यह फिल्म अजय देवगन और पेन इंडिया लिमिटेड के जयंतीलाल गाडा द्वारा सह-निर्मित है। इसके सात सितंबर को रिलीज होने की संभावना है। फिल्म का ट्रेलर वह सरकार, सह-कलाकार रिद्धि और अपने पति-अभिनेता और निर्माता अजय देवगन की उपस्थिति में रिलीज करेंगी।

फिल्म के प्रवक्ता ने इस खबर की पुष्टि की है। इससे पहले एक साक्षात्कार में काजोल ने इस फिल्म को प्यारा और मजेदार बताया था। काजोल ने कहा, "यह एक बहुत ही प्यारी और मजेदार फिल्म है। रिद्धि मेरे बेटे की भूमिका में हैं। हम सभी इस फिल्म को लेकर बहुत उत्साहित हैं।"

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन