नई दिल्ली: बॉलीवुड एक्ट्रेस हिना खान आज अपना 31वां जन्मदिन मना रही हैं। हिना ने अपने करियर की शुरुआत साल 2009 में सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' से की थी। टीवी की प्यारी बहू अक्षरा सबकी जान बन गईं। अपने अभिनय से हिना ने अक्षरा के किरदार को गढ़ा और अपने दमदार अभिनय से लोगों को हैरान कर दिया। हिना इसके बाद 'खतरों के खिलाड़ी' में पहुंची और वहां भी टॉप 4 में पहुंचकर लोगों को बता दिया कि उनमें अभी बहुत दम है।
इसके बाद हिना खान की लाइफ का सबसे बड़ा टर्निंग पॉइंट बना टीवी शो बिग बॉस। बिग बॉस 11 में हिना खान कंटेस्टेंट बनकर आईं और हर टास्क पूरी लगन और मेहनत के साथ पूरा किया। हिना को बिग बॉस में उनके फैंस का काफी सपोर्ट मिला। हिना और शिल्पा शिंदे की कड़ी टक्कर हुई और हिना बिग बॉस फाइनलिस्ट भी बनीं।
Image Source : InstagramHappy Birthday hina khan
हिना खान ने बिग बॉस से बाहर आकर कई फोटोशूट कराएं, और हमेशा लाइमलाइट में रहीं।
इतना ही नहीं हिना खान ने बिग बॉस से बाहर आकर एक म्यूजिक वीडियो में भी काम किया। ये गाना भी काफी पॉपुलर हुआ।
2 अक्टूबर 1987 को हिना खान का जन्म श्रीनगर में हुआ था। हिना ने साल 2009 में गुड़गांव से एमबीए किया। हिना खान पत्रकार बनना चाहती थीं। इसके बाद उन्होंने एयरहोस्टेस के लिए भी अप्लाई किया था। लेकिन उन्हें मलेरिया हो गया और वो एग्जाम नहीं दे पाईं। इसके बाद उन्हें ये रिश्ता क्या कहलाता है ऑफर हुआ और इस शो ने उनकी जिंदगी बदल दी।
खबर है कि हिना खान अब एकता कपूर के सीरियल 'कसौटी जिंदगी की 2' में कोमोलिका के किरदार में नजर आने वाली हैं। सोशल मीडिया में काफी बज़ है कि आखिर कोमोलिका का रोल कौन प्ले करेगा। सीरियल का जो प्रोमो जारी हुआ है उसमें कोमोलिका की कुछ झलक दिखी है लोग अंदाजा लगा रहे हैं कि ये हिना खान ही हैं। हिना ने भी इशारों इशारों में ये मान चुकी हैं कि वो ही कोमोलिका का रोल प्ले करने वाली हैं।