Happy Birthday: पिछले साल रानी-ऐश्वर्या संग श्रीदेवी ने मनाया था बर्थडे, ये सेलेब्स भी हुए थे शामिल
श्रीदेवी का आज 55वां जन्मदिन है। अगर वो जिंदा होतीं तो अपना बर्थडे अपने परिवार और दोस्तों के साथ खुशी से मनातीं। श्रीदेवी के बॉलीवुड में चुनिंदा दोस्त थे, लेकिन जितने भी थे, वह उनके बहुत करीब थीं। पिछले साल श्रीदेवी ने अपना बर्थडे अपने परिवार और कुछ दोस्तों के साथ मनाया था।

मॉम के लिए मिला नेशनल अवॉर्ड:
श्रीदेवी को मरणोपरांत फिल्म 'मॉम' के लिए बेस्ट एक्ट्रेस का नेशनल अवॉर्ड मिला। यह अवॉर्ड लेने के लिए उनके पति बोनी कपूर और दोनों बेटियां दिल्ली पहुंचे थे। अवॉर्ड लेते समय पूरा परिवार इमोशनल हो गया था।
कलंक में करने वाली थीं काम:
श्रीदेवी, करण जौहर की फिल्म 'कलंक' में काम करने वाली थीं, लेकिन उनके निधन के बाद यह रोल माधुरी दीक्षित को मिल गया। इस फिल्म में वरुण धवन, आलिया भट्ट, संजय दत्त, आदित्य रॉय कपूर और सोनाक्षी सिन्हा भी हैं।
अपनी बेटी की डेब्यू फिल्म नहीं देख पाईं श्रीदेवी:
श्रीदेवी अपनी बेटी जाह्नवी की पहली फिल्म भी नहीं देख पाईं। जाह्नवी की फिल्म 'धड़क' 20 जुलाई को रिलीज हुई थी। फिल्म में उनके साथ ईशान खट्टर हैं। इसे शशांक खेतान ने डायरेक्ट और करण जौहर की धर्मा प्रोडक्शन ने प्रोड्यूस किया है। फिल्म ने वर्ल्डलाइड 100 करोड़ रुपये का बिजनेस कर लिया है।
जाह्नवी को अपनी दूसरी फिल्म भी मिल गई है। वो करण जौहर की फिल्म 'तख्त' में नजर आएंगी, जिसमें उनके साथ रणवीर सिंह, करीना कपूर खान, आलिया भट्ट, भूमि पेडनेकर, विक्की कौशल और अनिल कपूर होंगे।
Also Read: जाह्नवी कपूर ने श्रीदेवी को बर्थडे पर ऐसे किया याद, शेयर की फैमिली फोटो
Also Read: श्रीदेवी की 'चांदनी' पहले अनिल कपूर को हुई थी ऑफर, इस कारण किया मना
Also Read: Aap Ki Adalat: धर्मेंद्र ने बताया क्यों छोड़ी थी 'जंजीर', जिसने बनाया था अमिताभ बच्चन को सुपरस्टार