1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. श्रीदेवी की 'चांदनी' पहले अनिल कपूर को हुई थी ऑफर, इस कारण किया मना

श्रीदेवी की 'चांदनी' पहले अनिल कपूर को हुई थी ऑफर, इस कारण किया मना

 Published : Aug 10, 2018 02:04 pm IST,  Updated : Aug 10, 2018 02:04 pm IST

अनिल कपूर और श्रीदेवी की जोड़ी दर्शकों को बहुत पसंद आती थी। 80 के दशक में दोनों ने साथ में कई हिट फिल्में दी थीं, लेकिन अनिल ने श्रीदेवी संग चांदनी करने से मना कर दिया था।

Anil Kapoor, Sridevi- India TV Hindi
Anil Kapoor, Sridevi Image Source : YOUTUBE

नई दिल्ली: अनिल कपूर और श्रीदेवी की जोड़ी दर्शकों को बहुत पसंद आती थी। 80 के दशक में दोनों ने साथ में कई हिट फिल्में दी थीं। हालांकि इसमें शक नहीं है कि उस समय श्रीदेवी का स्टारडम अनिल कपूर से ज्यादा था और यह बात अनिल बहुत अच्छे से जानते थे। इस बात को लेकर अनिल में असुरक्षा की भावना पैदा हो गई थी। उस जमाने में कई प्रोड्यूसर्स दोनों को साथ में अपनी फिल्म में लेना चाहते थे, लेकिन अनिल, श्रीदेवी के डर से कुछ फिल्मों के लिए मना भी कर देते थे।

इनमें से ही एक फिल्म है- 'चांदनी'। यश चोपड़ा की 'चांदनी' पहले अनिल को ऑफर हुई थी, लेकिन अनिल ने यह फिल्म करने से मना कर दिया था। बाद में यह फिल्म ऋषि कपूर को मिल गई थी।

मिड डे को दिए इंटरव्यू में अनिल ने बताया कि उन्होंने 'चांदनी' करने से क्यों मना कर दिया था। उन्होंने कहा- 'मैंने चांदनी करने से मना कर दिया था क्योकि मैं व्हीलचेयर पर नहीं बैठना चाहता था।'

Also Read: करण जौहर ने की ‘तख्त’ की घोषणा, विक्की कौशल संग दिखेंगी जाह्नवी

अनिल ने आगे कहा- 'मैं पूरी फिल्म के दौरान व्हीलचेयर पर बैठने के मूड में बिल्कुल भी नहीं था। हालांकि मैंने सबसे पहले यशजी को कॉल कर के कहा था- पिक्चर हिट है। उन्हें यह विश्वास नहीं हुआ। मैंने उनके साथ दो फिल्में मशाल और विजय की थी, लेकिन ये दोनों फिल्में ही फ्लॉप रही थीं।'

चांदनी के लिए मना करने के पीछे अनिल का एक निजी अनुभव भी था। फिल्म से पहले उनका एक्सीडेंट हुआ था और उन्हें कुछ हफ्तों तक बिस्तर पर रहना पड़ा था। उन्होंने कहा- 'मेरा एक्सीडेंट हुआ था और मैं बिस्तर पर था। ढाई महीने तक मैं अपने पैर को ठीक कर रहा था। वो मेरी जिंदगी का टर्निंग प्वाइंट था। मैं जिंदगी में तेज भाग रहा था, लेकिन कहीं नहीं जा रहा था। मैं बस फिल्में करना चाहता था। एक के बाद एक फिल्में किए जा रहा था, लेकिन एक्सीडेंट के बाद मेरा काम के प्रति नजरिया बदला और मैं ध्यान से फिल्में चुनने लगा था।' 

Also Read: ...जब जाह्नवी कपूर को मिली मां श्रीदेवी की मौत की खबर

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन