1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. टाइगर श्रॉफ ने फायरिंग में नहीं दिया कोई बयान, AI वीडियो और फर्जी खबरों पर टीम ने दी सफाई

टाइगर श्रॉफ ने फायरिंग में नहीं दिया कोई बयान, AI वीडियो और फर्जी खबरों पर टीम ने दी सफाई

 Reported By: Rajesh Kumar,  Written By: Himanshi Tiwari
 Published : Oct 20, 2026 08:04 pm IST,  Updated : Oct 20, 2026 08:04 pm IST

टाइगर श्रॉफ ने गोलीबारी की घटना को लेकर कोई बयान जारी नहीं किया है। उनकी टीम ने स्पष्ट किया है कि ऑनलाइन वायरल हो रहे दावे और AI से बनाए गए वीडियो फर्जी हैं। उन पर विश्वास नहीं करने के लिए कहा है।

Tiger Shroff- India TV Hindi
टाइगर श्रॉफ Image Source : INSTAGRAM/@TIGERJACKIESHROFF

टाइगर श्रॉफ पर हमले के बाद उनकी टीम ने हाल ही में उनके बारे में फैलाई जा रही झूठी खबरों, AI से बनाए गए वीडियो और मनगढ़ंत दावों को लेकर बयान जारी किया है। टीम ने यह भी स्पष्ट किया है कि टाइगर ने इस घटना के संबंध में न तो कोई बयान दिया है और न ही किसी तरह की बातचीत के लिए किसी को अधिकृत किया है। टाइगर श्रॉफ की टीम का बयान उनकी मां आयशा श्रॉफ ने भी शेयर किया है। रविवार, 18 अक्टूबर 2026 को जैकी श्रॉफ के बेटे टाइगर श्रॉफ पर 3 अज्ञात बदमाशों ने फायरिंग की थी। इस हमले में टाइगर श्रॉफ बाल-बाल बच गए, लेकिन उनके ड्राइवर समेत 2 लोग घायल हो गए हैं। टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामले में अब तक 3 आरोपी गिरफ्तार हो चुके हैं।

टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस पर टीम का बयान

टाइगर श्रॉफ की टीम के आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल पर शेयर किए गए बयान में कहा गया है, 'टीम टाइगर की ओर से आधिकारिक बयान- हम यह स्पष्ट करना चाहते हैं कि टाइगर श्रॉफ ने हालिया घटना या उससे जुड़े किसी भी घटनाक्रम को लेकर न तो कोई बयान दिया है, न ही कोई वीडियो जारी किया है और न ही इस संबंध में किसी तरह का संदेश जारी करने की अनुमति दी है।'

टाइगर श्रॉफ से जुड़ी फर्जी खबरें करें नजरअंदाज

टीम ने आगे लिखा, 'हमारे संज्ञान में आया है कि सोशल मीडिया के कई पेज और डिजिटल प्लेटफॉर्म फर्जी खबरें, AI से बनाए गए वीडियो और मनगढ़ंत कहानियां प्रसारित कर रहे हैं, जिन्हें झूठे तरीके से टाइगर श्रॉफ से जोड़कर पेश किया जा रहा है। ये सभी दावे पूरी तरह झूठे और अनधिकृत हैं, जिनका मकसद लोगों को गुमराह करना है। हम ऐसे किसी भी कंटेंट का समर्थन नहीं करते और न ही इससे हमारा कोई संबंध है। हम मीडिया संस्थानों, डिजिटल प्लेटफॉर्म और सोशल मीडिया पेजों से अपील करते हैं कि वे जिम्मेदारी से काम लें, किसी भी जानकारी को प्रकाशित करने से पहले उसकी पुष्टि करें और व्यूज या पैसे कमाने के लिए गलत जानकारी फैलाने या उसे बढ़ावा देने से बचें।'

टाइगर श्रॉफ को लेकर अफवाह फैलाई तो होगी कार्रवाई

फर्जी खबरों के बारे में बात करते हुए, टीम ने यह भी कहा कि 'ऐसे फर्जी कंटेंट को बनाने, बढ़ावा देने या प्रसारित करने वाले किसी भी व्यक्ति या पेज के खिलाफ उचित कानूनी कार्रवाई की जाएगी। हम इन मामलों को गंभीरता से ले रहे हैं और जिम्मेदार लोगों के खिलाफ सभी उपलब्ध कानूनी विकल्पों का इस्तेमाल करने का अधिकार सुरक्षित रखते हैं। हम सभी से अनुरोध करते हैं कि वे टाइगर श्रॉफ और उनकी आधिकारिक टीम की ओर से जारी सत्यापित जानकारी पर ही भरोसा करें।- टीम टाइगर'

ये भी पढ़ें - बेटे टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के बाद पहली बार नजर आए जैकी श्रॉफ, CM देवेन्द्र फडणवीस संग कार्यक्रम में हुए शामिल

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन।