Birthday Spl: साउथ के सुपरस्टार रजनीकांत के 10 फेमस डायलॉग्स जो आज भी करते हैं लोगों के दिलों में राज़
सुपरस्टार रजनीकांत ने तमिल-कन्नड फिल्म ही नहीं बल्कि हिंदी सिनेमा में एक अलग ही पहचान बनाई हैं। वह बेहतरीन एक्शन, स्टाइल के अलावा अपने डायलॉग्स के कारण जाने जाते हैं। पढ़ें उनके फेमस डायलॉग्स।

फूल बनें अंगारे
साल 1991 में आईं फिल्म फूल बने अंगारे में रजनीकांत ने पुलिसकर्मी का रोल अदा किया था। इस फिल्म में रेखा, प्रेम चोपड़ा, आलोक नाथ, जगदीश राज, दिलीप ताहिल जैसे दिग्गज स्टार थे। इस फिल्म में रजनीकांत का डायलॉग- 'मैं शक की बुनियाद पर केस का पन्ना खोलता हूं और उसे यकीन में बदलकर किताब बंद कर देता हूं' काफी फेमस हुआ था।