1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. प्रभास से मिलने के लिए फैन्स कैलिफोर्निया से आए हैदराबाद, देखे तस्वीरें

प्रभास से मिलने के लिए फैन्स कैलिफोर्निया से आए हैदराबाद, देखे तस्वीरें

 Published : Dec 11, 2019 08:04 pm IST,  Updated : Dec 11, 2019 08:05 pm IST

प्रभास के फैन्स उनसे मिलने के लिए कैलिफोर्निया से हैदराबाद गए हैं। जिसकी फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं।

prabhas- India TV Hindi
प्रभास मिले फैन्स से।

एक्टर प्रभास समय-समय पर अपने फैन्स से मिलते रहते हैं। उन्होंने फिल्म 'साहो' के रिलीज के समय एक कॉन्टेस्ट रखा था। जिसमें वह अपने कुछ लकी फैन्स से मिलेंगे। इस कॉन्टेस्ट में नौ लकी विनर चुने गए थे। जिन्हे प्रभास से मिलने का मौका मिला है। प्रभास की टीम की मुताबिक उनके कुछ फैन्स कैलिफॉर्निया से मिलने आए हैं।

प्रभास से मिलने के लिए उनके फैन्स उनके घर हैदराबाद आए थे। प्रभास के फैन्स उनसे मिलने के लिए कैलिफॉर्निया से आए थे। प्रभास ने अपने फैन्स को साहो की टी-शर्ट और चॉकलेट के बॉक्स दिए हैं।

आपको बता दें साहो के रिलीज के समय प्रभास ने सोशल मीडिया पर अनांउस किया था कि जो फैन्स साहो के पोस्टर के साथ सेल्फी क्लिक करके भेजेंगे तो उनमें से कुछ लकी विनर को  प्रभास से मिलने का मौका मिलेगा।

वर्कफ्रंट की बात करें तो प्रभास इन दिनों आने वाली फिल्म तेलगु फिल्म 'जान' की शूटिंग कर रहे हैं। फिल्म में उनके साथ पूजा हेगड़े अहम भूमिका निभाती नजर आएंगी।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन