इस जवाब से केएल और हार्दिक दोनों ने ट्विटर पर ट्रोल हो गए।
Image Source : INSTAGRAMKOFFEE WITH KARAN
नई दिल्ली: 'कॉफी विद करण' के इतिहास पहली बार क्रिकेट से कोई मेहमान बनकर आया है। इस बार शो में भारतीय क्रिकेटर हार्दिक पंड्या और केएल राहुल मेहमान बनकर पहुंचे थे। कार्तिक और हार्दिक दोनों ने शो में खूब मस्ती की। इस दौरान जब रैपिड फायर राउंड हुआ तो करण ने दोनों से खूब मजेदार सवाल किए। इसी दौरान करण ने के एल राहुल से पूछ लिया सचिन और विराट में बेहतर बैट्समैन कौन हैं? दोनों ने ही इस सवाल का जवाब देते हुए विराट कोहली का नाम लिया। राहुल ने कहा, 'मैं विराट कहूंगा।' जबकि पंड्या ने इस सवाल का एक शब्द में जवाब देते हुए कहा- सिर्फ विराट।
इस जवाब से केएल और हार्दिक दोनों ने ट्विटर पर ट्रोल हो गए।
हालांकि जब विराट कोहली और धोनी में से बेहतर कप्तान पूछा गया तो दोनों ने धोनी का नाम लिया। पंड्या ने कहा, धोनी इसलिए क्योंकि मैंने उनकी कप्तानी में डेब्यू किया और वो बेहतरीन थे। वहीं केएल राहुल ने कहा, सफलताओं के आधार पर एमएस धोनी बेहतर कप्तान हैं।