A
  1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. तापसी पन्नू और विक्रांत मैसी की फिल्म 'हसीन दिलरुबा' जुलाई में नेटफ्लिक्स पर होगी रिलीज

तापसी पन्नू और विक्रांत मैसी की फिल्म 'हसीन दिलरुबा' जुलाई में नेटफ्लिक्स पर होगी रिलीज

फिल्म का निर्देशन विनील मैथ्यू ने किया है। यह एक महिला पर केन्द्रित कहानी है, जिस पर अपने पति की हत्या का आरोप है।

haseen dillruba netflix release date 2 july taapsee pannu vikrant massey harshvardhan rane- India TV Hindi
Image Source : INSTAGRAM: HARSHVARDHANRANE तापसी पन्नू और विक्रांत मैसी की फिल्म 'हसीन दिलरुबा' जुलाई में नेटफ्लिक्स पर होगी रिलीज   

अभिनेत्री तापसी पन्नू अभिनीत फिल्म ‘हसीन दिलरुबा’ दो जुलाई को नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी। फिल्म का निर्देशन विनील मैथ्यू ने किया है। यह एक महिला पर केन्द्रित कहानी है, जिस पर अपने पति की हत्या का आरोप है। पन्नू ने ट्विटर पर फिल्म का टीज़र साझा करते हुए यह घोषणा की।

महीने की शुरुआत के लिए तापसी पन्नू ने किया कुछ खास प्लान, यहां जानें

फिल्म में विक्रांत मैसी और हर्षवर्धन राणे भी नजर आएंगे। अदाकारा ने ट्वीट किया, ‘‘ कहानी आशिकाना। राज़ कातिलाना। हसीन दिलरुबा जल्द आ रही है। सिर्फ नेटफ्लिक्स पर।’’ 

कनिका ढिल्लों ने फिल्म की कहानी लिखी है और इसके निर्माता आनंद एल राय के बैनर ‘कलर येलो प्रोडक्शंस’ के तहत इसका निर्माण किया जाएगा। नेटफ्लिक्स ने इस साल की शुरुआत में फिल्म के उसके मंच पर रिलीज होने की जानकारी दी थी।  

Latest Bollywood News