1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. महीने की शुरुआत के लिए तापनी पन्नू ने किया कुछ खास प्लान, यहां जानें

महीने की शुरुआत के लिए तापनी पन्नू ने किया कुछ खास प्लान, यहां जानें

 Published : Jun 01, 2021 10:51 pm IST,  Updated : Jun 01, 2021 10:52 pm IST

अभिनेत्री तापसी पन्नू ने मंगलवार को इंस्टाग्राम पर अपनी बहन शगुन पन्नू के साथ एक तस्वीर साझा की। तस्वीर में दोनों को मुस्कुराते हुए देखा जा सकता है। शगुन को अपना सपोर्ट सिस्टम बताते हुए तापसी ने लिखा कि वह किस तरह से जून के महीने की शुरूआत बड़े स्तर पर करना चाहती हैं।

TAAPSEE PANNU- India TV Hindi
TAAPSEE PANNU Image Source : INSTAGRAM/TAAPSEE PANNU

अभिनेत्री तापसी पन्नू ने मंगलवार को इंस्टाग्राम पर अपनी बहन शगुन पन्नू के साथ एक तस्वीर साझा की। तस्वीर में दोनों को मुस्कुराते हुए देखा जा सकता है। शगुन को अपना सपोर्ट सिस्टम बताते हुए तापसी ने लिखा कि वह किस तरह से जून के महीने की शुरूआत बड़े स्तर पर करना चाहती हैं।

उन्होंने लिखा है कि जून की शुरूआत उच्च उत्साह (स्पिरिट) और उच्च आशा (होप) के साथ। अभिनेत्री की बहन ने उनकी पोस्ट पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा, ऑलमोस्ट।  

अभिनेत्री की कई फिल्में आने वाली हैं। वह भारतीय महिला वनडे क्रिकेट टीम की कप्तान मिताली राज के जीवन पर आधारित फिल्म शाबाश मिठू में नजर आएंगी। फिल्म को प्रिया एवेन ने लिखा है और इसका निर्देशन राहुल ढोलकिया कर रहे हैं।

उनके पास फिल्म हसीन दिलरुबा भी है। फिल्म का निर्देशन विनील मैथ्यू ने किया है और इसमें अभिनेता विक्रांत मैसी भी हैं। वह रश्मि रॉकेट और लूप लापेटा फिल्मों में भी नजर आएंगी।

(इनपुट-आईएएनएस)

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन