A
  1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. फिल्म हेट स्टोरी 4 की शूटिंग पूरी, डायरेक्टर विशाल पांड्या ने शेयर की फोटो

फिल्म हेट स्टोरी 4 की शूटिंग पूरी, डायरेक्टर विशाल पांड्या ने शेयर की फोटो

'हेट स्टोरी' फ्रैंचाइजी की चौथी फिल्म की शूटिंग समाप्त हो गई है। फिल्म के निर्देशक विशाल पांड्या ने फिल्म की पूरी कास्ट व क्रू के साथ फोटो शेयर की।

urvashi rautela - India TV Hindi
urvashi rautela

नई दिल्ली: 'हेट स्टोरी' फ्रैंचाइजी की चौथी फिल्म की शूटिंग समाप्त हो गई है। फिल्म के निर्देशक विशाल पांड्या ने शनिवार को फिल्म की पूरी कास्ट व क्रू की एक फोटो शेयर करते हुए ट्वीट किया, "हेट स्टोरी 4, इसकी शूटिंग समाप्त हुई, उर्वशी रौतेला, टी-सीरीज।" बता दें कि यह सेक्स सीन और थ्रिलर से भरपूर फिल्म 2 मार्च, 2018 को रिलीज होगी।

hate story 4

बता दें कि इस फिल्म में पंजाबी फिल्म अभिनेत्री इहाना ढिल्लन भी नजर आएंगी, जो 'डैडी कूल मुंडे फूल' और 'टाइगर' जैसी फिल्मों में पहले भी काम कर चुकी हैं। इस फिल्म से इहाना का बॉलीवुड में डेब्यू हो रहा है। इसके साथ ही फिल्म में करण वाही, सूरज पंचोली और गुरमीत चौधरी भी नजर आएंगे। इस फिल्म की शूटिंग सितंबर में लंदन में शुरू हुई थी।

सूत्रों के मुताबिक इस फिल्म में उर्वशी रौताला लीड रोल में है और इस फिल्म में उनके ग्लैमरस अंदाज भी दिखने को मिलेंगे. साथ ही आपको बताते चले कि इस फिल्म को भूषण कुमार और विक्रम भट्ट मिलकर प्रोड्यूस कर रहे हैं।

यहां भी पढ़ें:

 

Latest Bollywood News