1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. Video: ‘पद्मावती’ का दूसरा गाना रिलीज होते ही यूट्यूब पर छाया !

Video: ‘पद्मावती’ का दूसरा गाना रिलीज होते ही यूट्यूब पर छाया !

 Published : Nov 12, 2017 02:06 pm IST,  Updated : Nov 12, 2017 02:09 pm IST

यूट्यूब पर इस गाने के अपलोड होते ही 2 घंटे के अंदर इसके व्यूज 2 लाख से ऊपर पहुंच चुके हैं।

shahid- India TV Hindi
shahid

नई दिल्ली: निर्देशक संजय लीला भंसाली की फिल्म 'पद्मावती' का दूसरा गाना दूसरा गाना रिलीज हो गया है। इस गाने में दीपिका और शाहिद की शानदार केमिस्ट्री देखने को मिल रही है। दोनों का रोमांटिक अंदाज आपका मन मोह लेगा। गाने के बोल हैं 'एक दिल है, एक जान है...'। 'पद्मावती' के पहले गाना ‘घूमर’ भी काफी हिट हुआ था अब दूसरा गाना भी रिलीज होते ही छा गया। यूट्यूब पर इस गाने के अपलोड होते ही 2 घंटे के अंदर इसके व्यूज 2 लाख से ऊपर पहुंच चुके हैं।

कुछ ही दिनों पहले फिल्म का ट्रेलर भी रिलीज किया जा चुका है, जिसे भी दर्शकों की अच्छी प्रतिक्रिया मिली थी। यह फिल्म 1 दिसंबर को रिलीज होगी। फिल्म में दीपिका पादुकोण, रणवीर सिंह और शाहिद कपूर मुख्य भूमिकाओं में हैं।

गौरतलब है कि फिल्म की कहानी महारानी पद्मावती पर आधारित है। दीपिका पादुकोण ने पद्मावती की किरदार प्ले किया है। वहीं शाहिद कपूर राजा रतन सिंह की भूमिका में दिखेंगे और रणवीर सिंह अलाउद्दीन खिलजी की नेगेटिव भूमिका निभाते नजर आएंगे।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन