A
  1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. Hate Story एक्ट्रेस सुरवीन चावला हैं प्रेग्नेंट, इंस्टाग्राम पर इस क्यूट अंदाज में जाहिर की खुशी

Hate Story एक्ट्रेस सुरवीन चावला हैं प्रेग्नेंट, इंस्टाग्राम पर इस क्यूट अंदाज में जाहिर की खुशी

एक्ट्रेस सुरवीन चावला ने कुछ माह पहले अपने शादीशुदा होने की खबर से सबको चौंका दिया था और उन्होंने अब एक और खुलासा किया है। सुरवीन ने कहा कि वह गर्भवती हैं और अपने पहले बच्चे के जन्म का इंतजार कर रही हैं। 

<p>surveen chawla</p>- India TV Hindi
surveen chawla

नई दिल्ली: एक्ट्रेस सुरवीन चावला ने कुछ माह पहले अपने शादीशुदा होने की खबर से सबको चौंका दिया था और उन्होंने अब एक और खुलासा किया है। सुरवीन ने कहा कि वह गर्भवती हैं और अपने पहले बच्चे के जन्म का इंतजार कर रही हैं। 

अपनी गर्भवती होने का खुलासा करते हुए अभिनेत्री ने गुरुवार को इंस्टाग्राम पर जारी एक संदेश में लिखा, "जीवन में जब जो घटना होता है, वह तब घटित है। अब यह इस पल में हो रहा है। हमारे खुशहाल जीवन में अब और भी खुशियां आने वाली हैं।"

सुरवीन ने कहा, "हां, अब चमत्कार होने वाला है। इस चमत्कार को जीवन कहते हैं। मेरे अंदर नया जीवन पल रहा है।"

इस संदेश के साथ सुरवीन ने अपने पति और व्यापारी अक्षय ठक्कर के साथ अपनी एक फोटो भी साझा की। 

Latest Bollywood News