A
  1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. क्या आप जानते हैं काजोल को अपनी कौन सी फिल्म सबसे ज्यादा पसंद है?

क्या आप जानते हैं काजोल को अपनी कौन सी फिल्म सबसे ज्यादा पसंद है?

अपनी आने वाली फिल्म ‘‘हेलीकॉप्टर ईला’’ का प्रमोशन कर रही काजोल ने एक इंटरव्यू में अपनी पसंदीदा फिल्मों की बात की।

<p>kajol</p>- India TV Hindi
kajol

मुंबई: जानी-मानी फिल्म अभिनेत्री काजोल ने कहा है कि अपने दो दशक लम्बे कैरियर में उन्होंने हर फिल्म से कुछ न कुछ नया सीखा है। अपनी आने वाली फिल्म ‘‘हेलीकॉप्टर ईला’’ का प्रमोशन कर रही काजोल ने एक इंटरव्यू में सेट पर अपने अभिनय की बारीकियां सीखने के बारे में बात की। 

अभिनेत्री की पसंदीदा फिल्मों में 1992 में आई उनकी डेब्यू फिल्म ‘‘बेखुदी’’,‘‘उधार की जिंदगी (1994) और ‘‘दुश्मन’’ (1998) शामिल हैं।

काजोल ने कहा,‘‘ ‘बेखुदी’ से लेकर उधार की जिंदगी, ‘दुश्मन’ से लेकर ‘‘कुछ कुछ होता है’ तक सभी फिल्में पूरी तरह से अलग अलग थी। इनका एक दूसरे से कोई संबंध नहीं था और इन फिल्मों से मैंने हर बार एक अभिनेत्री के रूप में कुछ नया सीखा।’’

Also read:

अजय देवगन ने शेयर किया ट्विटर पर अपनी वाइफ का नंबर

काजोल का नंबर शेयर  करने के बाद अजय देवगन ने किया ये ट्वीट

Latest Bollywood News