नई दिल्ली: बॉलीवुड अभिनेता अजय देवगन ने आज एक ट्वीट करके लोगोें को हैरत में डाल दिया। ट्वीट में उन्होंने लिखा था कि काजोल देश से बाहर है तब तक आप उनसे इस नंबर पर कॉन्टैक्ट कर सकते हैं। आगे अजय ने एक मोबाइल नंबर लिखा था।
Related Stories
अजय के इस ट्वीट से ट्विटर यूजर्स ने बवाल मचा दिया, उन्होंने अजय देवगन का मजाक भी उड़ाया और उस नंबर पर खूब मैसेज किए। अब अजय देवगन ने एक और ट्वीट किया है, इस ट्वीट में अजय देवगन ने लिखा है- फिल्म के सेट पर लोगों के साथ प्रैंक करना बहुत हो चुका, इसलिए सोचा इस बार आप लोगों की पुलिंग करूं।
बता दें, अजय देवगन के उस ट्वीट पर लोगों ने खूब कमेंट किए थे। ऐसे मजेदार कमेंट थे जिसे देखकर अजय देवगन ने भी खूब मजे लिए होंगे। जरा देखिए...








बता दें, काजोल की फिल्म हेलीकॉप्टर ईला 12 अक्टूबर को रिलीज होनी है, कुछ लोग तो यह भी कह रहे हैं कि अजय देवगन ने इसी फिल्म के प्रमोशन के लिए ये ट्वीट किया था।
Also read: