1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. Aap Ki Adalat: दो महीने लंबे हनीमून पर गई थीं काजोल, लेकिन अजय देवगन बीच में ही आ गए थे वापस

Aap Ki Adalat: दो महीने लंबे हनीमून पर गई थीं काजोल, लेकिन अजय देवगन बीच में ही आ गए थे वापस

 Written By: Swati Pandey
 Published : Aug 26, 2018 01:43 pm IST,  Updated : Aug 26, 2018 01:43 pm IST

काजोल और अजय देवगन ने 1999 में शादी की थी। शादी के वक्त काजोल ने अजय के सामने यह शर्त रखी थी कि वह दो महीने लंबे हनीमून पर जाना चाहती हैं। अजय भी उनकी बात को मान गए थे, लेकिन शादी बाद ऐसा क्या क्या हुआ कि अजय 40 दिन में ही घर वापस आ गए थे।

Kajol, Ajay Devgn- India TV Hindi
Kajol, Ajay Devgn Image Source : INSTAGRAM

नई दिल्ली: काजोल और अजय देवगन ने 1999 में शादी की थी। शादी के वक्त काजोल ने अजय के सामने यह शर्त रखी थी कि वह दो महीने लंबे हनीमून पर जाना चाहती हैं। अजय भी उनकी बात को मान गए थे, लेकिन शादी बाद ऐसा क्या क्या हुआ कि अजय 40 दिन में ही घर वापस आ गए थे।

रजत शर्मा के शो आप की अदालत में काजोल ने इस बात का खुलासा किया। उन्होंने कहा- ''हम ऑस्ट्रेलिया, लास वेगास और दूसरी जगह होते हुए 40 दिन बाद जब ग्रीस पहुंचे तब अजय थक चुके थे। अजय ने मुझसे कहा कि मुझे बुखार है चलो घर चलते हैं और इस तरह हम मुंबई लौट आए।''

अजय के साथ अपनी पहली मुलाकात के बारे में काजोल ने बताया- ''पहली बार जब मैंने अजय को देखा तो वह बहुत खड़ूस नजर आ रहे थे। वह एक कोने में बैठकर कॉफी पी रहा था और किसी से बात नहीं कर रहा था। वह बहुत अजीब था।”

अपनी शादी का किस्सा शेयर करते हुए काजोल ने कहा-  ''अजय के साथ मेरी शादी में सिर्फ 6-7 लोग मेरी तरफ से और 6-7 अजय की तरफ से आए थे। जिसमें डेकोरेटर भी शामिल था। मेरे 2-3 दोस्त आए हुए थे। ''

उनसे पूछा गया कि कैसे दोनों के बीच प्यार शुरू हुआ। इस पर काजोल ने कहा- ''हाय, हैलो से शुरू हुआ था। हमने हाथ मिलाया और बातें शुरू हो गईं। मुझे लगा था कि वह इन्टेलिजेंट हैं। इसके बाद हम दोस्त बन गए। आपने अजय के इंटरव्यू देखे होंगे, उनका बोलने का तरीका बिल्कुल बाबाजी जैसा है। मानो कोई माइंड ब्लोइंग जवाब देंगे... अजय चुप रहना पसंद करते हैं। वह पहले रिलेशनशिप में थे, मैं भी रिलेशनशिप में थी। फिर हम दोनों रिलेशनशिप में आ गए।''

काजोल इन दिनों अपनी आगामी फिल्म ‘हेलीकॉप्टर ईला’ के प्रमोशन में काफी व्यस्त चल रही हैं। फिल्म में काजोल सिंगल मदर के रोल में नजर आएंगी। उनके बेटे का किरदार रिद्धी सेन निभा रहे हैं। फिल्म में काजोल हमेशा अपने बेटे पर निगरानी रखती हैं। पहले यह फिल्म 7 सितंबर को रिलीज होने वाली थी, लेकिन इसकी रिलीज डेट आगे बढ़ा कर 12 अक्टूबर कर दी गई है।

Also Read:

Raksha Bandhan 2018: बॉलीवुड और टीवी सेलेब्स ने ऐसे मनाया रक्षाबंधन, सोशल मीडिया पर शेयर की तस्वीरें

'आप की अदालत' में काजोल ने कहा- 'करण जौहर के साथ अब सबकुछ ठीक है'

'भारत' से सलमान खान और कटरीना कैफ का पहला लुक जारी, माल्टा में शूटिंग खत्म

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन