1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. 'भारत' से सलमान खान और कटरीना कैफ का पहला लुक जारी, माल्टा में शूटिंग खत्म

'भारत' से सलमान खान और कटरीना कैफ का पहला लुक जारी, माल्टा में शूटिंग खत्म

 Written By: Swati Pandey
 Published : Aug 26, 2018 01:18 pm IST,  Updated : Aug 26, 2018 01:18 pm IST

अली अब्बास जफर की फिल्म 'भारत' से सलमान खान और कटरीना कैफ का पहला लुक सामने आ गया है। शनिवार को सलमान ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर इसे शेयर किया।

Salman Khan, Katrina Kaif- India TV Hindi
Salman Khan, Katrina Kaif Image Source : INSTAGRAM

नई दिल्ली: अली अब्बास जफर की फिल्म 'भारत' से सलमान खान और कटरीना कैफ का पहला लुक सामने आ गया है। शनिवार को सलमान ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर इसे शेयर किया। तस्वीर में सलमान ब्लैक पठानी कुर्ते और कटरीना ग्रीन लहंगे में नजर आ रही हैं। फिल्म की शूटिंग पिछले कुछ समय से माल्टा में चल रही थी, लेकिन अब इसका शेड्यूल पूरा हो गया है। माल्टा से पहले फिल्म के पहले शेड्यूल की शूटिंग मुंबई में हुई थी।

'भारत' में सलमान, कटरीना के अलावा दिशा पाटनी और तब्बू भी हैं। सलमान माल्टा अपनी मम्मी सलमा खान को भी लेकर गए हैं। वह अपनी मम्मी के साथ तस्वीरें और वीडियो भी सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर कर रहे हैं।

शनिवार को उन्होंने अपनी मम्मी के साथ एक तस्वीर शेयर करते हुए लिखा था- ''बहुत बड़ा आशीर्वाद है, जो मुझे मम्मी के साथ समय बिताने का मौका मिल रहा है।''

इसके पहले उन्होंने एक वीडियो शेयर किया था, जिसमें वह अपनी मम्मी को सीढ़ियां चढ़ने में मदद कर रहे थे। सलमान ने इस वीडियो का कैप्शन दिया था- ''यह बंधन तो प्यार का बंधन है।''

एक तस्वीर में सलमान अपनी मम्मी के साथ रिलेक्स करते नजर आ रहे थे।

सलमान ने एक और वीडियो शेयर किया था, जिसमें वह अपनी मम्मी के साथ माल्टा की सड़कों की सैर करते दिख रहे थे।

कटरीना भी माल्टा से कई तस्वीरें शेयर कर रही हैं।

सलमान के साथ सिर्फ उनकी मम्मी ही नहीं बल्कि बहन अलवीरा खान अग्निहोत्री और उनके पति अतुल अग्निहोत्री भी गए हैं। अतुल इस फिल्म के को-प्रोड्यूसर हैं।

कटरीना की बॉन्डिंग सलमान के पूरे परिवार के साथ बहुत अच्छी हैं। उन्होंने अलवीरा के साथ भी अपनी तस्वीर शेयर की है।

आपको बता दें कि 'भारत' में पहले प्रियंका चोपड़ा थीं, लेकिन निक जोनस संग सगाई के कारण उन्होंने खुद को इस फिल्म से अलग कर लिया था।

Also Read:

Raksha Bandhan 2018: बॉलीवुड और टीवी सेलेब्स ने ऐसे मनाया रक्षाबंधन, सोशल मीडिया पर शेयर की तस्वीरें

'आप की अदालत' में काजोल ने कहा- 'करण जौहर के साथ अब सबकुछ ठीक है'

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन