नई दिल्ली: 'यमला पगला दीवाना फिर से' का गाना 'राफ्ता-राफ्ता' रिलीज हो गया है। गाने की शुरुआत में धर्मेंद्र और सलमान खान नजर आते हैं। फिर सोनाक्षी सिन्हा और रेखा की एंट्री होती है। अंत में सनी देओल और बॉबी देओल भी अपने डांस मूव्स दिखाते नजर आते हैं। यह गाना आपको 70 के दशक की याद जरूर दिला देगा। हालांकि इसमें मॉर्डन तड़का भी लगा हुआ है।
Related Stories
यह नया पार्टी एंथम है। गाने के बीच में शत्रुघ्न सिन्हा भी नजर आ जाएंगे। सलमान और सोनाक्षी ने आइकॉनिक स्टेप अच्छा किया है।
फिल्म के ट्रेलर में दिखाया गया है कि तीन पंजाबी पुरुष (धर्मेंद्र, सनी और बॉबी) गुजरात जाते हैं और खुद को गुजराती बताते हैं। ट्रेलर के अंत में 'राफ्ता-राफ्ता' गाने की झलक भी दिखती है।
फिल्म में देओल परिवार के अलावा कृति खरबंदा, असरानी, सतीश कौशिक और बिनू ढिल्लन भी हैं। फिल्म 31 अगस्त को रिलीज होगी।
देखें गाना:
Also Read:
'इंडियन आइडल' के एक्स कंटेस्टेंट ने सेट पर खराब बर्ताव का लगाया आरोप, मिनी माथुर ने दिया साथ
Bigg Boss 12: दलजीत कौर के एक्स हसबैंड शालीन भनोट की होगी शो