1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. सलमान खान की मम्मी हेलन को अपनी सफलता का श्रेय देती हैं नोरा फतेही

सलमान खान की मम्मी हेलन को अपनी सफलता का श्रेय देती हैं नोरा फतेही

 Published : Aug 24, 2018 04:36 pm IST,  Updated : Aug 24, 2018 04:36 pm IST

नोरा फतेही ने 'दिलबर' गाने से यंगस्टर्स के दिलों में जगह बना ली है। उनके बेली डांस मूव्स के लोग दीवाने हैं। फिलहाल वो माल्टा में सलमान खान की फिल्म 'भारत' की शूटिंग कर रही हैं। नोरा अपनी सफलता का पूरा श्रेय सलमान की मम्मी हेलन को देती हैं।

Helen, Nora Fatehi- India TV Hindi
Helen, Nora Fatehi Image Source : INSTAGRAM

नई दिल्ली: नोरा फतेही ने 'दिलबर' गाने से यंगस्टर्स के दिलों में जगह बना ली है। उनके बेली डांस मूव्स के लोग दीवाने हैं। फिलहाल वो माल्टा में सलमान खान की फिल्म 'भारत' की शूटिंग कर रही हैं। उन्हें जॉन अब्राहम की फिल्म 'सत्यमेव जयते' के 'दिलबर' गाने से सफलता मिली। नोरा अपनी सफलता का पूरा श्रेय सलमान की मम्मी हेलन को देती हैं।

नोरा को हमेशा से हेलन की डांसिंग स्टाइल पसंद थी। उनकी 'मेहबूबा' गाने से उन्हें बहुत प्रेरणा मिली थी।

हेलन से अपनी मुलाकात के बारे में नोरा ने बताया- ''हेलन जी ने सच में मुझे आशीर्वाद दिया है। मैं उनसे दिसंबर में सलमान के बर्थडे पार्टी में मिली थी। वहां मैंने हेलन जी से अपने करियर के बारे में लंबी बातचीत की थी। उन्होंने मेरे सिर पर अपना हाथ रखते हुए कहा था- मैं आपको आशीर्वाद देती हूं और मैं चाहती हूं कि आपके लिए सफलता के सारे दरवाजे खुल जाएं। आप अपने करियर में बहुत अच्छा करेंगी।''

नोरा ने आगे कहा- ''उन्होंने मुझे सलाह दी थी कि मुझे कभी हार नहीं मानना चाहिए और दूसरों को कभी खुद को नीचा दिखाने का मौका नहीं देना चाहिए। मैंने उनके साथ बहुत अच्छी तस्वीर ली और मैं जब से उनसे मिली हूं, उनसे बात की है, तब से मेरे लिए सबकुछ बदल गया। मेरा करियर निकल पड़ा और मुझे दिलबर, भारत और स्त्री मिली।''

Also Read:

'इंडियन आइडल' के एक्स कंटेस्टेंट ने सेट पर खराब बर्ताव का लगाया आरोप, मिनी माथुर ने दिया साथ

Bigg Boss 12: दलजीत कौर के एक्स हसबैंड शालीन भनोट की होगी शो

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन