1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. नोरा फतेही ने बताया 'भारत' में अपना किरदार, सलमान खान संग काम करने को लेकर कही ये बात

नोरा फतेही ने बताया 'भारत' में अपना किरदार, सलमान खान संग काम करने को लेकर कही ये बात

 Published : Aug 16, 2018 07:41 am IST,  Updated : Aug 16, 2018 07:41 am IST

सलमान खान के अभिनय से सजी आगामी फिल्म ‘भारत’ को लेकर पिछले कुछ वक्त से काफी चर्चा बनी हुई है। इस फिल्म में उनके साथ अभिनेत्री नोरा फतेही भी नजर आने वाली हैं।

Salman Nora- India TV Hindi
Salman Nora

मुंबई: बॉलीवुड के सुपरस्टार सलमान खान के अभिनय से सजी आगामी फिल्म ‘भारत’ को लेकर पिछले कुछ वक्त से काफी चर्चा बनी हुई है। इस फिल्म में उनके साथ अभिनेत्री नोरा फतेही भी नजर आने वाली हैं। यह पहला मौका है जब सलमान और नोरा किसी फिल्म में साथ काम कर रह हैं। दबंग खान संग काम करने को लेकर नोरा खुद को भाग्यशाली महसूस कर रही हैं। गौरतलब है कि हाल ही में नोरा ने माल्टा में इस फिल्म की शूटिग पूरी कर ली है। वह इसमें एक लैटिन अमेरिकी लड़की का किरदार निभाती हुई नजर आने वाली हैं।

नोरा ने अपने एक बयान में कहा, "फिल्म ’भारत’ जैसी बड़ी परियोजना का हिस्सा होना मेरे करियर के लिए बेहद रोमांचक पल है। मैं सलमान और अली अब्बास जफर के साथ काम कर स्वयं को भाग्यशाली महसूस कर रही हूं। आशा है कि मुझे भविष्य में ऐसी और भी फिल्में मिलेंगी।" नोरा ने यहां फिल्म में अपने किरदार को लेकर भी काफी बाते कीं।

साल 2014 में आई दक्षिण कोरियाई फिल्म 'ओड टू माई फादर' की हिंदी रीमेक 'भारत' में अपने किरदार के बारे में नोरा ने कहा, "मैं इस फिल्म में माल्टा की एक लैटिन अमेरिकी लड़की का किरदार निभा रही हूं, जो मेरे लिए एक अभिनेत्री के तौर पर एक अलग अनुभव है। लैटिन अमेरिकी शैली में बोलने और उनके तौर तरीकों को सीखने के लिए मुझे काफी तैयारी करनी पड़ी।" 'भारत' अगले साल ईद के मौके पर सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फिल्म में दिशा पटानी, तब्बू और सुनील ग्रोवर जैसे सितारे भी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन