A
  1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. Hariyali Teej: हरियाली तीज पर हेमा मालिनी ने किया शानदार नृत्य, देखकर हो जाएंगे दीवाने

Hariyali Teej: हरियाली तीज पर हेमा मालिनी ने किया शानदार नृत्य, देखकर हो जाएंगे दीवाने

हरियाली तीज की पूर्व संध्या में हेमा मालिनी ने वृंदावन में डांस परफॉर्मेंस दी। जिसका वीडियो सोशल मीडिया में काफी वायरल हो रहा है।

Hema malini- India TV Hindi
Hema malini

हरियाली तीज 2019 पूरे देश में बड़े ही धूमधाम के साथ मनाई जा रही है। ऐसे में कृष्ण की सबसे बड़ी भक्त यानी बीजेपी सांसद और बॉलीवुड एक्ट्रेस हेमा मालिनी भी पीछे नहीं रही हैं। हरियाली तीज की पूर्व संध्या में उन्होंने वृंदावन में डांस परफॉर्मेंस दी। जिसका वीडियो सोशल मीडिया में काफी वायरल हो रहा है।

मथुरा की सांसद हेमा मालिनी से तीज के खास मौके पर ठाकुर राधारमण मंदिर में हुए झूलन महोत्व में दमदार नृत्य कर हर किसी को मोहित कर लिया। परफॉर्मेंस की शुरुआत उन्होंने गणेश वंदना से की और बाद में उन्होंने कान्हा के भक्तों के लिए उन्हीं भजन जैसे गीतों पर नृत्य किया।

हेमामालिनी के नृत्य देखने के लिए हजारों की संख्या में फैंस इकट्ठे हो गए थे। आपको बता दें कि सावन माह में पड़ने वाली हरियाली तीज महिलाओं के लिए बहुत ही खास है। इस दिन महिलाएं पति की लंबी उम्र और खुशहाल वैवाहिक जीवन के लिए माता पार्वती और भगवान शिव की पूजा करती हैं।

हेमा मालिनी को बॉलीवुड की ड्रीमगर्ल के नाम से जाना है। वह कई फेमस फिल्मों में नजर आ चुकी हैं।

Latest Bollywood News