A
  1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. होमोसेक्सुअल विषय पर आधारित फिल्म 'शीर कोरमा' में नजर आएंगी शबाना आजमी

होमोसेक्सुअल विषय पर आधारित फिल्म 'शीर कोरमा' में नजर आएंगी शबाना आजमी

शीर कोरमा' में शबाना मां की भूमिका में रहेंगी और उनके साथ स्वरा भास्कर व दिव्या दत्ता भी दिखेंगी।

<p>शबाना</p>- India TV Hindi
Image Source : शबाना

मुंबई: दिग्गज अभिनेत्री शबाना आजमी फराज अंसारी की फिल्म 'शीर कोरमा' में नजर आएंगी। उन्होंने इस प्रोजेक्ट पर काम करने का मन बना लिया है। इस फिल्म में शबाना मां की भूमिका में रहेंगी और उनके साथ स्वरा भास्कर व दिव्या दत्ता भी दिखेंगी।

शबाना ने कहा, "दिव्या दत्ता ने मुझसे 'शीर कोरमा' के स्क्रिप्ट पर काम करने की सिफारिश की। उनकी बात मानकर मैं फराज से मिली। वह इस कहानी को लेकर ईमानदार और गहरे तौर पर प्रतिबद्ध दिखे। मैंने हां कर दिया। मुझे खुशी है कि स्वरा भास्कर और दिव्या के साथ काम करने का मौका मिल रहा है। मैं जल्द शूटिंग शुरू करने की सोच रही हूं।"

Birthday Special : अपनी खूबसूरती से सभी का दिल जीतने वाली मुमताज अब लगती हैं ऐसी

यह फिल्म LGBTQ पर आधारित होगी, दिव्या दत्ता और स्वरा भास्कर इस फिल्म में लेस्बियन की भूमिका में हैं। 

उन्नाव रेप केस: ट्विंकल खन्ना ने ट्वीट कर मांगी पीड़िता को न्याय मिलने की दुआ

Latest Bollywood News

Related Video