1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. Birthday Special : अपनी खूबसूरती से सभी का दिल जीतने वाली मुमताज अब लगती हैं ऐसी

Birthday Special : अपनी खूबसूरती से सभी का दिल जीतने वाली मुमताज अब लगती हैं ऐसी

 Written By: Diksha Chhabra
 Published : Jul 30, 2019 06:42 pm IST,  Updated : Aug 01, 2019 11:56 am IST

birthday Special: मुमताज के जन्मदिन पर जानिए उनसे जुड़ी कुछ खास बातें।

Mumtaz Birthday Special- India TV Hindi
Mumtaz Birthday Special

60 और 70 के दशक की मशहूर एक्ट्रेस मुमताज(Mumtaz) सभी के दिलों की धड़कन हुआ करती थीं।उनकी खूबसूरती के कई लोग दीवाने थे। मुमताज की बेहतरीन एक्टिंग की वजह से उस दौर के हर इंसान की जुबां पर उनका नाम होता था। मगर इस समय में उन्हें पहचानना बहुत मुश्किल है। 31 जुलाई को मुमताज अपना 72 वां जन्मदिन मना रही हैं। उनके जन्मदिन पर हम आपको उनकी कुछ तस्वीरें दिखाते हैं।

60 और 70 के सदशक की मशहूर एक्ट्रेस मुमताज सभी के दिलों की धड़कन हुआ करती थीं।उनकी खूबसूरती के कई लोग दीवाने थे। मुमताज की बेहतरीन एक्टिंग की वजह से उस दौर के हर इंसान की जुबां पर उनका नाम होता था। मगर इस समय में उन्हें पहचानना बहुत मुश्किल है। 31 जुलाई को मुमताज अपना 72 वां जन्मदिन मना रही हैं। उनके जन्मदिन पर हम आपको उनकी कुछ तस्वीरें दिखाते हैं।

Mumtaz
Mumtaz

मुमताज का नाम बॉलीवुड की बेहतरीन अभिनेत्रियों में शुमार है। उन्होंने कई फिल्मों में अपने अभिनय के जलवे बिखेरे हैं। उनका जन्म 31 जुलाई, 1947 को मध्यवर्गीय मुस्लिम परिवार में हुआ। घर की माली हालत खस्ता थी,जिसकी वजह से महज 12 वर्ष की उम्र में उन्हें मनोरंजन-जगत में कदम रखना पड़ा। अपनी छोटी बहन मलिका के साथ वह रोजाना स्टूडियो के चक्कर लगाया करतीं और जैसी चाहे वैसी छोटी-मोटी भूमिका मांगती थीं।

Mumtaz
Mumtaz

अपनी लगन और मेहनत से 70 के दशक में उन्होंने स्टार की हैसियत हासिल कर ली। उस दौर के कई नामी सितारे, जो कभी मुमताज का नाम सुनकर मुंह बनाते थे, वे भी उनके साथ काम करने को बेताब रहने लगे।

Mumtaz
Mumtaz

मुमताज ने दारा सिंह से लेकर दिलीप कुमार जैसे महान कलाकारों के साथ अभिनय कर सफलता के सोपान चढ़ती चली गईं। उन्होंने शम्मी कपूर, देवानंद, संजीव कुमार, जितेंद्र और शशि कपूर जैसे सितारों के साथ काम किया, मगर राजेश खन्ना के साथ उनके काम को सबसे ज्यादा सराहा गया।

Mumtaz
Mumtaz

उन्हें 53 वर्ष की उम्र में कैंसर हो गया था। हालांकि, अब इस बीमारी से उन्होंने निजात पा लिया है। अब उन्हें थायराइड संबंधी समस्याएं परेशान कर रही हैं। उनकी दो बेटियां हैं।

Mumtaz
Mumtaz

1996 में प्रतिष्ठित अंतर्राष्ट्रीय भारतीय फिल्म अकादमी (आईफा) में लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड और 2008 में आईफा उत्कृष्ट योगदान मानद पुरस्कार से नवाजा गया।

 

 

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन