नई दिल्ली: शाहरुख खान के अभिनय से सजी पिछले हफ्ते रिलीज हुई फिल्म 'फैन' बॉक्सऑफिस पर अच्छा कारोबार कर रही है। फिल्म में शाहरुख डबल रोल निभाते हुए नजर आए हैं। एक किरदार में वह सुपरस्टार और दूसरे में उसके फैन की भूमिका में दिख रहे हैं। फिल्म में किंग खान के फैन वाले किरदार को काफी पसंद किया जा रहा है। इस किरदार के लिए शाहरुख के साथ उनकी टीम ने भी काफी मेहनत की है। फिल्म में शाहरुख को एक किरदार में वैसे ही सुपरस्टार दिखना था जैसे वह अपनी असली जिंदगी में हैं, लेकिन दूसरे फैन वाले लुक में उन्हें 27 साल का लड़का दिखना था। जिसके लिए उनके चेहरे पर बहुत मेहनत करनी पड़ी जिसकी वजह से वह 27 साल के लड़के की तरह ही दिख सकें। हाल ही में यशराज फिल्म्स ने इस बात का राज की खोल दिया है कि किस तरह से शाहरुख को फिल्म में वैसा ही दिखाया गया है जैसे वह अपनी पहले की फिल्मों दिखते थे।
इसे भी पढ़े:- शाहरुख पर भारी पड़ रहे हैं सलमान, ऐसा हम नहीं आंकड़े कह रहे हैं
इस वीडियो में दिखाया गया है कि किस तरह से टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल करते हुए शाहरुख के लुक में बदलाव किया गया है। यूट्यूब पर शेयर किए गए इस वीडियो को अब तक एक लाख से ज्यादा लोग देख चुके हैं।
फिल्म ने अपने वीकएंड में बॉक्सऑफिस पर शानदार कमाई की। इसे देखते हुए ऐसा कहा जाने लगा त आकि फिल्म अपने पहले हफ्ते में 100 करोड़ रुपए के क्लब में शामिल हो सकती है। लेकिन अब फिल्म दिन पर दिन फिल्म का कलेक्शन गिरता हुआ दिख रहा है जिसे देखकर इस उम्मीद पर पानी फिरता हुआ दिख रहा है कि फिल्म 100 करोड़ रुपए के क्लब में शामिल हो पाएगी।
फिल्म ने शु्क्रवार को 19.20 करोड़ रुपए का क्लेकशन किया। शनिवार: 15.40 करोड़ रुपए, रविवार: 17.75 करोड़ रुपए, सोमवार: 6.05 करोड़ रुपए, मंगलवार: 5.75 करोड रुपए, कुल: 64.15 करोड़ रुपए।
अगली स्लाइड में देखिए वीडियो:-
Latest Bollywood News