1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. शाहरुख पर भारी पड़ रहे हैं सलमान, ऐसा हम नहीं आंकड़े कह रहे हैं

शाहरुख पर भारी पड़ रहे हैं सलमान, ऐसा हम नहीं आंकड़े कह रहे हैं

 Published : Apr 19, 2016 05:55 pm IST,  Updated : Apr 19, 2016 05:55 pm IST

बॉलीवुड के दो खान की फिल्मों की तुलना बरसों से होती आई है। एक रोमांस का बादशाह है और अब भी लड़कियों के बीच पहले जितना पॉपुलर, तो दूसरे का स्मार्ट चेहरा और स्टारडम इतना हावी है कि फिल्म को हिट कराने के लिए उनकी प्रजेंस ही काफी है।

SALMAN KHAN- India TV Hindi
SALMAN KHAN

मुंबई: बॉलीवुड के दो खान की फिल्मों की तुलना बरसों से होती आई है। एक रोमांस का बादशाह है और अब भी लड़कियों के बीच पहले जितना पॉपुलर, तो दूसरे का स्मार्ट चेहरा और स्टारडम इतना हावी है कि फिल्म को हिट कराने के लिए उनकी प्रजेंस ही काफी है। जी हां हम यहां पर बात कर रहे हैं सलमान खान और शाहरुख खान की। दोनों में से कोई भी चर्चा में रहने का कोई भी मौका नहीं गंवाता। 50 की दहलीज पर पहुंचने के बावजूद दोनों सितारे उतनी ही शिद्दत के साथ फिल्मे कर रहे हैं और हिट करा रहे हैं। लेकिन अगर विगत कुछ सालों के आंकड़े उठाएं तो हम पाएंगे कि शाहरुख खान का चार्म सलमान खान के स्टारडम के आगे फीका पड़ने लगा है।

आंकड़े खुद बोलते हैं सच्चाई:  

FILM DATA
FILM DATA

जाने माने फिल्म समीक्षक तरन आदर्श के आंकड़े ही यह बताने के लिए काफी हैं कि शाहरुख सलमान के मुकाबले कमजोर पड़ते जा रहे हैं।

यूट्यूब के आंकड़े भी सलमान को शाहरुख से जबर बता रहे हैं:

YOUTUBE
YOUTUBE

सलमान खान की सुल्तान और शाहरुख की फैन ये दोनों ही यशराज के बैनर तले बनने वाली फिल्में हैं। दोनों ही फिल्मों के ट्रेलर यूट्यूब पर साझा किए गए। शाहरुख की फिल्म का ट्रेलर एक महीने में दो करोड़ का आंकड़ा पार कर पाया है, जबकि सलमान की फिल्म सुल्तान का आंकड़ा यूट्यूब पर महज एक हफ्ते में ही 1 करोड़ पार कर गया है।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन