मुंबई: ऋतिक रोशन और यामी गौतम के अभिनय से सजी गणतंत्र दिवस के मौके पर रिलीज हुई फिल्म ‘काबिल’ को दर्शकों से काफी प्रशंसा हासिल हो रही है। हालांकि बॉक्स ऑफिस पर फिल्म की कमाई औसत ही चल रही है। फिल्म 3 दिनों में 38 करोड़ रुपए की कमाई कर चुकी है। फिल्म ने पहले दिन 10.43 करोड़ रुपये की कमाई की थी। फिल्म समीक्षक और बिजनस विशेषज्ञ तरण आदर्श ने फिल्म की कमाई को लेकर जानकारी देते हुए ट्विटर पर कहा, “बुधवार: 10.43 कोरड़ रुपए, गुरुवार: 18.67 करोड़ रुपए, शुक्रवार: 9.77 करोड़ रुपए, कुल: 38.87 करोड़ रुपए।“
इसे भी पढ़े:-
अपनी इस फिल्म को लेकर यामी का कहना है कि उनकी 'काबिल' उनको खुशी का अहसास कराने वाली और उन्हें अभिभूत कर देने वाली फिल्म है। फिल्म में ऋतिक और यामी एक नेत्रहीन दंपति की भूमिका निभाते हुए नजर आ रहे हैं। फिल्म में यामी के साथ निर्दयतापूर्वक दुष्कर्म किया जाता है। अभिनेत्री फिल्म की सफलता से बेहद खुश हैं।
यामी ने अपने बयान में कहा, "आपके अभिनय को देखने के बाद लोग जो प्यार और गर्मजोशी दिखाते हैं उससे बढ़कर कोई और इनाम नहीं हो सकता। 'काबिल' मेरे लिए हर पहलू से खुशी देने वाली और अभिभूत करने वाली फिल्म रही है।"
यामी ने 'विक्की डोनर' और 'बदलापुर' में विविधतापूर्ण भूमिकाएं निभाई है। फिलहाल 'काबिल' का सफलता का आनंद ले रही यामी आगामी फिल्म 'सरकार-3' में काम करने के लिए तैयार हैं।
Latest Bollywood News