1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. Box Office Collection: केवल 3 दिनों शाहरुख की ‘रईस’ से की इतनी कमाई

Box Office Collection: केवल 3 दिनों शाहरुख की ‘रईस’ से की इतनी कमाई

 Published : Jan 28, 2017 05:28 pm IST,  Updated : Jan 28, 2017 05:31 pm IST

शाहरुख खान के अभिनय से सजी गणतंत्र दिवस के मौके पर रिलजी हुई फिल्म ‘रईस’ को दर्शकों के बीच काफी पसंद किया जा रहा है। पहले ही दिन से फिल्म बॉक्स ऑफिस पर शानदार कमाई कर रही है। केवल 3 दिनों में फिल्म...

raees- India TV Hindi
raees

मुंबई: शाहरुख खान के अभिनय से सजी गणतंत्र दिवस के मौके पर रिलजी हुई फिल्म रईस को दर्शकों के बीच काफी पसंद किया जा रहा है। पहले ही दिन से फिल्म बॉक्स ऑफिस पर शानदार कमाई कर रही है। केवल 3 दिनों में फिल्म 60 करोड़ रुपए के करीब पहुंच चुकी है। बॉक्स आफिस पर ‘रईस’ ने शुक्रवार को कामकाजी दिन होने के बावजूद 13.11 करोड़ रुपये की कमाई की।

इसे भी पढ़े:-

फिल्म ने पहले ही दिन बड़ी कमाई करते हुए 20.42 करोड़ रुपये कमाए थे। अगले दिन सारे रिकार्ड तोड़ते हुए ‘रईस’ ने शानदार 26.30 करोड़ रुपये कमाए जो कि गणतंत्र दिवस के मौके पर फिल्म की कमाई का नया रिकॉर्ड है। फिल्म की रिलीज के तीसरे दिन शुक्रवार को फिल्म को सुबह के शो में 35 से 40 फीसदी और रात के शो में 90 फीसदी दर्शक मिले।

फिल्म के ओवरसीज कलेक्शन को देखते हुए ट्रेड एनालिस्ट तरण आर्दश ने ट्वीट कर कहा,"रईस ने यूएई-जेसीसी बाक्स ऑफिस पर तूफान ला दिया है। बुधवार और गुरुवार को फिल्म ने कुल 9.53 करोड़ रुपये का कारोबार किया है।'

‘रईस’ ने अमेरिका में बुधवार को 347,000 डॉलर का कारोबार किया। खाड़ी देशों में फिल्म ने करीब 500,00 डॉलर का कारोबार किया है। ब्रिटेन में फिल्म ने 158,000 डॉलर कमाए तो आस्ट्रेलिया में दो दिन में यह आंकड़ा 268,000 डॉलर का रहा।

राहुल ढोलकिया के निर्देशन में बनी इस फिल्म में शाहरुख के अलावा नवाजुद्दीन सिद्दीक और पाकिस्तानी अदाकार माहिरा खान भी अहम भूमिका निभाती हुई नजर आ रही हैं।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन