1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. फीचर
  4. कैसे पहचानें अच्छी क्वालिटी का पास्ता? शेफ रणवीर बरार ने बताए 2 आसान तरीके

कैसे पहचानें अच्छी क्वालिटी का पास्ता? शेफ रणवीर बरार ने बताए 2 आसान तरीके

 Written By: Poonam Yadav @R154Poonam
 Published : Jul 14, 2026 11:21 pm IST,  Updated : Jul 14, 2026 11:36 pm IST

सेलिब्रिटी शेफ रणवीर बरार द्वारा बताए गए इन आसान टिप्स की मदद से आप बेहतर क्वालिटी का पास्ता चुन सकते हैं और स्वाद के साथ-साथ अपनी सेहत का भी ध्यान रख सकते हैं।

अच्छी क्वालिटी का पास्ता कैसे पहचानें- India TV Hindi
अच्छी क्वालिटी का पास्ता कैसे पहचानें Image Source : UNSPLASH

पास्ता की रेसिपी बच्चों को खूब पसंद आती है। आए दिन बच्चे इसे बनाने की ज़िद करते हैं। ऐसे में आप अपने बच्चे को अच्छी क्वालिटी का पास्ता खिला रहे हैं या खराब, यह आपको ज़रूर पता होना चाहिए। अच्छी क्वालिटी का पास्ता न सिर्फ बेहतर स्वाद देता है, बल्कि पकने के बाद उसकी बनावट भी सही रहती है। सेलिब्रिटी शेफ रणवीर बरार ने अपने यू ट्यूब पेज पर एक वीडियो शेयर कर यह बताया है कि पास्ता खरीदते समय आपको किन बातों का ध्यान रखना चाहिए। उनके अनुसार, दो आसान बातों का ध्यान रखकर आप अच्छी क्वालिटी का पास्ता चुन सकते हैं।

पास्ता खरीदते समय इन बातों का रखें ध्यान: 

  • पास्ता का रंग जरूर देखें: शेफ रणवीर बरार के अनुसार, जब आप पास्ता खरीदने जाएं तो इस बात का ध्यान रखें कि वो बहुत ज़्यादा सफ़ेद न हो। अच्छी क्वालिटी का पास्ता हल्के पीले रंग का होता है। हल्का पीला यह रंग इस बात का संकेत है कि पास्ता असली है। लेकिन अगर पास्ता का रंग बहुत ज्यादा सफेद है तो इसका मतलब है की वजह मैदे से बना हुआ है जबकि पास्ता सूजी से बना होना चाहिए।

  • पास्ता का पानी क्लाउडी नहीं होना चाहिए: शेफ रणवीर बरार कहते हैं कि जब आप पास्ता को पानी में उबालें तब उसमें का पानी क्लाउडी नहीं होना चाहिए। लेकिन अगर पास्ता का पानी क्लाउडी हो रहा है तो इसका मतलब है कि वह अच्छी क़्वालिटी का नहीं है।

पास्ता खरीदते समय रखें इन बातों का भी रखें ध्यान

पास्ता हमेशा अच्छी ब्रांड का और सीलबंद पैक खरीदना चाहिए। पास्ता खरीदते समय एक्सपायरी डेट और पैकिंग डेट जरूर चेक करें। साथ ही पास्ता खरीदते समय एक्सपायरी डेट के अलावा पैकेट पर लिखी सामग्री की लिस्ट भी जरूर देखें। अगर उसमें जरूरत से ज्यादा एडिटिव्स, कृत्रिम रंग या अनावश्यक सामग्री शामिल हो, तो ऐसे पास्ता को खरीदने से बचना चाहिए।  अगर पास्ता के पैकेट में नमी, टूटे हुए पास्ता या किसी तरह की खराबी नजर आए तो उसे न खरीदें।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Features से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल