मशरूम की सब्जी खाने में बेहद टेस्टी लगती है। चाहें घर पर टेस्टी मटर मशरूम की सब्जी बनानी हो चाहें प्याज टमाटर की करी के साथ इसे बनाएं इसका स्वाद लाजवाब ही लगता है। लेकिन इसकी सब्जी को बनाने से पहले इसे अच्छी तरह से साफ करना होता है और इसी स्टेप में कई लोग गलतियां कर देते हैं। दरअसल, ज़्यादातर लोगों को मशरूम को कैसे साफ किया जाता है इसके बारे में सही जानकारी ही नहीं है। उसे साफ करने के लिए लोग सीधा पानी में धो देते हैं जो कि एक गलत तरीका है। शेफ रणवीर बरार अपने यू ट्यूब पेज पर वीडियो शेयर कर यह बता रहे हैं कि मशरूफ को साफ कैसे करें? खासतौर पर अगर आप बारिश के मौसम में मशरूम की सब्जी बना रहे हैं तो उसे सही तरीके से साफ करना बहुत ज़रूरी है। क्योंकि नमी वाले मौसम में इनमें मिट्टी, कीड़े या बैक्टीरिया होने का खतरा अधिक होता है। इसलिए चलिए जानते हैं मशरूम को क्लीन करने के बेहतरीन टिप्स
कैसे करें मशरूम को साफ़?
-
आटे से करें साफ: रणवीर बरार कहते हैं कि मशरूम को साफ करने के लिए आप, उसे सीधा पानी में न धोएं। इसकी बजाय आप, उसे पहले आटे से साफ करें। मशरूम में आटा डालकर उसे अच्छी तरह से रब करें फिर आटे से मशरूम को अच्छी से रगड़ें। थोड़ी देर उसे छोड़ें फिर उसमे पानी डालें। जब मशरूम की गंदगी आटे से साफ हो जाए तब उसे पानी से धोएं। इससे मशरूम अच्छी तरह से साफ हो जाता है।
-
छीलकर करें साफ: मशरूम को साफ करने का एक और तरीका ये है कि आप उसे छीलकर साफ कर सकते हैं। सबसे पहले मशरूम के जड़ को तोड़ें। उसके बाद मशरूम की जो स्किन है उसे धीरे धीरे निकालें। आप उसके जड़ का स्किन भी पील करें। अब इससे पानी से धोएं। आपका मशरूम एकदम साफ हो जाएगा।