1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. ओटीटी
  4. 'द अलायंस' में कुशाल टंडन ने इशारों-इशारों में किया एक्स गौहर खान का जिक्र, जैद दरबार के क्लासी जवाब की हो रही तारीफ

'द अलायंस' में कुशाल टंडन ने इशारों-इशारों में किया एक्स गौहर खान का जिक्र, जैद दरबार के क्लासी जवाब की हो रही तारीफ

 Written By: Priya Shukla
 Published : Jul 14, 2026 10:58 pm IST,  Updated : Jul 15, 2026 06:50 am IST

कुशाल टंडन ने हाल ही में एक बातचीत के दौरान इशारों-इशारों में गौहर खान के साथ अपने पुराने रिश्ते का ज़िक्र किया, और जैद दरबार की ओर इशारा करते हुए कहा 'एक समय मैं किसी लड़की से प्यार करता था, अब उसकी शादी इससे हुई है'। बातचीत के दौरान जैद ने जो समझदारी दिखाई, अब उसकी जमकर तारीफ हो रही है।

kushal tandon- India TV Hindi
कुशाल टंडन, जैद दरबार और गौहर खान। Image Source : INSTA/@ ZAID_DARBAR/@THEREALKUSHALTANDON

प्राइम वीडियो का रियेलिटी शो 'द अलायंस' लगातार चर्चा में बना हुआ है। शो में कई चर्चित चेहरे बतौर कंटेस्टेंट शामिल हुए हैं। हाल ही में सोहेल खान ने भी शो में बतौर वाइल्ड कार्ड एंट्री ली है और उनके बाद अली गोनी और सीमा सजदेह ने भी शो में एंट्री ली। इस बीच शो के नए एपिसोड में, कुशाल टंडन एक बार फिर अपनी को-कंटेस्टेंट ज़ैद दरबार की पत्नी गौहर खान का इशारों-इशारों में जिक्र करते दिखे, जिनके साथ वह एक समय पर रिलेशनशिप में थे। दोनों की मुलाकात 'बिग बॉस 7' के दौरान हुई थी और उन्होंने शो के अंदर और बाहर कुछ समय तक एक-दूसरे को डेट किया था। हालांकि, इसके कुछ समय बाद ही दोनों अलग हो गए थे।

कुशाल टंडन ने गौहर खान के बारे में क्या कहा?

कुशाल टंडन ने हाल ही में सोहेल खान के साथ बातचीत के दौरान जैद दरबार के साथ अपने पुराने संबंधों के बारे में बात की और कहा, 'एक समय मैं किसी लड़की से प्यार करता था, अब उसकी शादी उसी से हुई है' उनका इशारा गौहर खान की ओर था। ये एक ऐसी बातचीत थी, जिस पर जैद नाराजगी जाहिर कर सकते थे, लेकिन उन्होंने इस बातचीत पर जिस तरह से प्रतिक्रिया दी, उसे लेकर अब उनकी तारीफ हो रही है। पत्नी गौहर की कुशाल को लेकर कही बात 'वो बहुत अच्छा इंसान है, जैद' याद करते हुए समझदारी दिखाई और कहा कि उनकी पत्नी यानी गौहर ने उन्हें हमेशा कुशाल के बारे में बताया है।

पहले भी हो चुकी है गौहर और कुशाल के रिश्ते की चर्चा

बता दें, ये पहली बार नहीं है जब 'द अलायंस' में गौहर खान और कुशाल टंडन के रिश्ते की चर्चा हुई है। कुछ दिनों पहले ही कुशाल ने अप्रत्यक्ष रूप से गौहर का जिक्र किया था, जिसका वीडियो चर्चा में था। वीडियो में कुशाल टंडन जिम एरिया में मिनी माथुर और ज़ैद दरबार के साथ बातचीत करते हुए दिखाई दिए। बातचीत के दौरान, कुशाल ने बताया कि पिछली रात उन्होंने जैद को 'हरा दिया' था। उत्सुक होकर मिनी ने पूछा कि क्या हुआ था, जिस पर ज़ैद ने बताया कि उन्होंने कुशाल से सिगरेट उधार ली थी, क्योंकि उनके पास जो सिगरेट थी वह 'बेकार' थी। जैद की बात पर रिएक्ट करते हुए कुशाल ने कहा- 'तुझे सारी मेरी चीजें पसंद आती हैं।' जैसे ही ये वीडियो सामने आया, लोगों ने कुशाल के कमेंट को गौहर से जोड़ना शुरू कर दिया। कई ने एक्टर को उनके कमेंट के लिए निशाने पर लिया तो कई ने जैद के संयमित प्रतिक्रिया की आलोचना की।

'अलायंस' के बारे में

'द अलायंस' की बात करें तो कुणाल खेमू होस्टेड रियेलिटी शो में डेजी शाह, एली गोनी, वृद्धि पटवा और आगु स्टेनली चिएडोज़ी शामिल हैं जो अब 'किंग्स' टीम का हिस्सा हैं। वहीं 'हंटर्स' टीम में सोहेल खान, रूही दोसानी, अरमान खेरा और ज़ैद दरबार शामिल हैं। कुशल टंडन, रीवा किशन, अर्सलान गोनी और नीति टेलर 'वॉरियर्स' का हिस्सा हैं, जबकि पायल गेमिंग, सीमा सजदेह, निखिल चिनप्पा और देल्बार आर्या 'लेजेंड्स' टीम में हैं। मिनी माथुर हेडक्वार्टर में 'एस' (Ace) की खास भूमिका निभा रही हैं। 'अलायंस' के नए एपिसोड हर दिन दोपहर 12 बजे प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम होते हैं।

ये भी पढ़ेंः क्या कुशल टंडन ने शिवांगी जोशी को दिया धोखा? 'लॉक अप 2' में श्रेया कालरा के बयान से उठे सवाल

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। OTT से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन