1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. शुभमन गिल को पहले ODI के बीच क्यों छोड़ना पड़ा मैदान? टीम इंडिया के खेमे में मची खलबली

शुभमन गिल को पहले ODI के बीच क्यों छोड़ना पड़ा मैदान? टीम इंडिया के खेमे में मची खलबली

 Written By: Vanson Soral @VansonSoral
 Published : Jul 14, 2026 11:08 pm IST,  Updated : Jul 14, 2026 11:12 pm IST

इंग्लैंड के खिलाफ पहले ODI में कप्तान शुभमन गिल ने 75 गेंदों में 80 रन की शानदार पारी खेली, लेकिन बल्लेबाजी के दौरान दाहिने पैर के पिछले हिस्से में दर्द की शिकायत के बाद उन्हें रिटायर्ड हर्ट होकर मैदान छोड़ना पड़ा।

Shubman Gill- India TV Hindi
शुभमन गिल Image Source : AFP

भारत और इंग्लैंड के बीच एजबेस्टन में पहले ODI के दौरान टीम इंडिया की चिंता उस समय बढ़ गई, जब कप्तान शुभमन गिल शानदार बल्लेबाजी के बीच अचानक मैदान छोड़कर चले गए। बेहतरीन लय में दिख रहे गिल ने अर्धशतक के बाद टीम को जीत की ओर बढ़ाया, लेकिन पारी के बीच रिटायर्ड हर्ट होकर मैदान से बाहर जाना पड़ा। इससे भारतीय खेमें में खलबली मच गई।

कप्तान गिल ने छोड़ा मैदान

259 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम के लिए कप्तान शुभमन गिल ने शानदार बल्लेबाजी की। उन्होंने 75 गेंदों में 80 रन बनाए, जिसमें 11 चौके और 1 छक्का शामिल रहा। उनकी पारी ने टॉप आर्डर के लड़खड़ाने के बाद टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचाने का काम किया। हालांकि, भारतीय पारी के 26वें ओवर में अचानक गिल असहज नजर आए। वह ठीक से खड़े भी नहीं हो पा रहे थे और मैदान पर ही लेट गए। 

इस दौरान वह अपने दाहिने पैर के पिछले हिस्से में दर्द से परेशान दिखे। इसके बाद मैदान पर फिजियो आए। कुछ देर तक उपचार के बाद भी गिल बल्लेबाजी जारी नहीं रख सके और रिटायर्ड हर्ट होकर मैदान छोड़ने का फैसला किया। फिलहाल उनकी चोट को लेकर टीम मैनेजमेंट की ओर से कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है।

इंग्लैंड ने दिया 259 रनों का लक्ष्य

इससे पहले भारतीय गेंदबाजों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए इंग्लैंड को 47.5 ओवर में 258 रन पर ऑलआउट कर दिया। भारत की ओर से अक्षर पटेल सबसे सफल गेंदबाज रहे। उन्होंने 4 विकेट झटके। वहीं, तेज गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा और गुरनूर बरार ने दो-दो विकेट अपने नाम किए। अनुभवी तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने भी एक विकेट हासिल किया और अपने ODI करियर के 150 विकेट पूरे कर लिए

पहले बल्लेबाजी करने उतरी इंग्लैंड की टीम ने अच्छी शुरुआत की थी, लेकिन बीच के ओवरों में भारतीय गेंदबाजों ने शानदार वापसी करते हुए महज 19 रन के भीतर पांच विकेट झटक दिए। इसके बाद जो रूट और लियाम डॉसन ने साझेदारी कर टीम को 258 रन तक पहुंचाया। अब सभी की नजरें शुभमन गिल की फिटनेस पर टिकी हैं। अगर उनकी चोट गंभीर होती है, तो यह भारत के लिए ODI सीरीज के बाकी मुकाबलों से पहले बड़ा झटका साबित हो सकता है।

यह भी पढ़ें:

शुभमन गिल को मिल सकता है आईसीसी अवार्ड, बांग्लादेश और न्यूजीलैंड के खिलाड़ी से टक्कर

कप्तान गिल ने ने रोहित-कोहली को बताया भारतीय बल्लेबाजी की रीढ़, 2027 वर्ल्ड कप प्लान का भी किया खुलासा

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल