1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. ज़ायक़ा
  4. रोज दाल सब्जी खाकर हो गए हैं बोर तो बना लें पनीर काठी रोल, हर बाइट में मिलेगा जबरदस्त स्वाद, नोट करें आसान रेसिपी

रोज दाल सब्जी खाकर हो गए हैं बोर तो बना लें पनीर काठी रोल, हर बाइट में मिलेगा जबरदस्त स्वाद, नोट करें आसान रेसिपी

 Written By: Poonam Yadav @R154Poonam
 Published : Jul 14, 2026 10:49 pm IST,  Updated : Jul 14, 2026 10:52 pm IST

पनीर काठी रोल खाने में बेहद टेस्टी लगता है। इसे बनाना भी बेहद आसान है। चलिए जानते हैं इसकी रेसिपी

पनीर काठी रोल रेसिपी- India TV Hindi
पनीर काठी रोल रेसिपी Image Source : INSTAGRAM - RASHMKIA

अगर आप रोज रोज दाल और सब्जी खाकर बोर हो गए हैं तो आज हम आपके लिए पनीर काठी रोल की एक लाजवाब रेसिपी लेकर आए है। खास बात यह है कि इसे बनाना बेहद आसान है. चलिए जानते हैं इसे कैसे बनाएं?

पनीर काठी रोल बनाने के लिए सामग्री

 

  • आटा बनाने के लिए सामग्री: मैदा 2 कप, नमक, घी 2 बड़ा चम्मच, पानी

  • पनीर के लिए सामग्री: सरसों का तेल 2 चम्मच, कश्मीरी लाल मिर्च पाउडर 1 चम्मच, गरम मसाला आधा छोटा चम्मच, काला नमक आधा छोटा चम्मच, अदरक-लहसुन का पेस्ट 1 चम्मच, नींबू का रस 1 छोटा चम्मच, दही 1/3 कप, स्वादानुसार नमक, पनीर 250 ग्राम, एक प्याज़, एक टमाटर

पनीर काठी रोल कैसे बनाएं?

  • एक बर्तन में मैदा, नमक और घी डालकर अच्छी तरह मिला लें। फिर थोड़ा पानी डालें और सब कुछ अच्छी तरह मिला लें। जब सब एक साथ मिल जाए, तो आटे को अच्छी तरह गूंध लें। इसे तब तक गूंधें जब तक यह मुलायम न रह जाए। गूंथने के बाद कपड़े से ढक दें और एक घंटे के लिए सेट होने के लिए रख दें।

  • अब एक बाउल में सरसों का तेल और कश्मीरी लाल मिर्च पाउडर डालें और अच्छी तरह फेंटें। फिर गरम मसाला, अदरक-लहसुन का पेस्ट, नींबू का रस, दही और स्वादानुसार नमक डालें और व्हिस्क से अच्छी तरह मिलाएं। पनीर को क्यूब्स में काट लें और मैरिनेड में डालकर अच्छी तरह मिलाएं।

  • पैन में थोड़ा तेल डालकर मैरीनेट किए हुए पनीर के टुकड़ों को डालें और तेज़ आंच पर 2-3 मिनट तक पकाएं। जब मैरिनेड सूख जाए और पनीर पर अच्छा रंग आ जाए, तो प्याज़ और टमाटर के टुकड़े डालें। हल्का भूनें बस, आपकी पनीर की फिलिंग तैयार है।

  • एक घंटे बाद, जब आटा सेट हो जाए, तो लोई लें और उसे बेलन की मदद से पतली चपाती की तरह बेल लें। ध्यान रखें कि यह न तो बहुत मोटी हो और न ही बहुत पतली।

  • पैन को मीडियम आंच पर रखें और पराठे को बिना तेल के पकाएं। पराठे को अच्छी तरह दबाएं ताकि वह हर तरफ से बराबर पके। इसके बाद पैन में थोड़ा तेल डालें और तब तक पकाएं जब तक एक तरफ से क्रिस्पी न हो जाए। आपका पराठा तैयार है। अब इसके ऊपर सौते किया हुआ पनीर डालें और पराठे को रोल करें और फिर सर्व करेने के लिए दें।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Recipes से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल