1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. क्या आप भी नुक्कड़ पर जाकर चाय पीते हैं? अगर हां तो फिर वायरल Video जरूर देखिए

क्या आप भी नुक्कड़ पर जाकर चाय पीते हैं? अगर हां तो फिर वायरल Video जरूर देखिए

 Written By: Adarsh Pandey @____Aashu___
 Published : Jul 15, 2026 07:50 am IST,  Updated : Jul 15, 2026 07:50 am IST

सोशल मीडिया पर कई बार कुछ ऐसा दिख जाता है जो लोगों को हैरान कर देता है। अभी एक ऐसा ही वीडियो वायरल हो रहा है। आइए आपको उसके बारे में बताते हैं।

वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट- India TV Hindi
वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट Image Source : X/@SOREALFOODS

सोशल मीडिया की गलियां बहुत ही गजब की होती हैं क्योंकि इन गलियों में वो सब देखने को मिलता है जो लोगों ने कभी सोचा तक नहीं होता है या फिर हैरान करने वाला कंटेंट भी नजर आता है। इसके साथ ही जब कोई वीडियो बहुत यूनिक दिखता है तो वो वायरल भी हो जाता है और लगभग हर किसी के फीड पर जाता है। आप भी अगर सोशल मीडिया पर हैं और हर दिन एक्टिव रहते हैं तो फिर आपकी फीड पर भी हर दिन तरह-तरह के वायरल कंटेंट आते ही होंगे जिसमें जुगाड़, स्टंट, ड्रामा समेत खूब सारी चीजें दिखती होंगी। अभी भी एक वीडियो वायरल हो रहा है। आइए आपको उसके बारे में बताते हैं।

वायरल वीडियो में क्या दिखा?

हम जिस वीडियो की बात कर रहे हैं वो एक चाय की दुकान का है। अब वीडियो के वायरल होने का कारण वहां रखी चीनी पर बैठी मधुमक्खियां हैं। दरअसल उस शख्स ने खुले में चीनी रखी है और उन चीनी पर इतनी सारी मधुमक्खियां हैं कि उन्हें गिन पाना भी मुश्किल है और वो आदमी उसी चीनी से चाय बना रहा है और लोग भी उसी चीनी से बनी चाय लोग पी रहे हैं। अब यह वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। वायरल हो रहे वीडियो को बांग्लादेश का बताया जा रहा है मगर बांग्लादेश में कहां का है, यह नहीं बताया गया है।

यहां देखें वायरल वीडियो

आपने अभी जो वीडियो देखा उसे एक्स प्लेटफॉर्म पर @sorealfoods नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। आपको बता दें कि इसके अलावा भी की सारे लोगों ने इस वीडियो को अपने-अपने अकाउंट से पोस्ट किया है। वीडियो को पोस्ट करते हुए कैप्शन में लिखा है, 'स्ट्रीट हनी टी- बांग्लादेश।' खबर लिखे जाने तक वीडियो को 7 हजार 859 नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। वीडियो को देखने के बाद एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- वहां की लोकल हनी टी बहुत अच्छी लगती है लेकिन साफ-सफाई के लिहाज से खुले कटोरे पर मंडराती मधुमक्खियां ठीक नहीं हैं। इसे साफ़ कपड़े या जाली से ढक दें या फिर छोटे पंखे का इस्तेमाल करें क्योंकि मधुमक्खियों को हवा पसंद नहीं होती।

नोट: इस खबर में आपको जो भी जानकारी दी गई है वो सोशल मीडिया पर किए गए दावों पर आधारित है और इंडिया टीवी इनकी पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें-

मां ने बेटे के साथ बनाई रील जो सोशल मीडिया पर छाया, लोगों ने भी जमकर किए कमेंट्स

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।