1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. Kids without Phone: वायरल हुआ एक बच्चे का Video, देखकर कई लोगों को याद आएगा अपना बचपन

Kids without Phone: वायरल हुआ एक बच्चे का Video, देखकर कई लोगों को याद आएगा अपना बचपन

 Written By: Adarsh Pandey
 Published : Jul 14, 2026 04:56 pm IST,  Updated : Jul 14, 2026 04:56 pm IST

सोशल मीडिया पर अभी एक वीडियो खूब वायरल हो रहा है और उसका कारनामा देखने के बाद कई लोगों को अपने बचपन की याद आने वाली है। आइए फिर आपको उसके बारे में बताते हैं।

वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट- India TV Hindi
वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट Image Source : X/@SANGEETASA19

सोशल मीडिया एक ऐसा प्लेटफॉर्म है जहां आप जितनी बार जाएंगे, आपको उतनी बार ऐसे कंटेंट दिखेंगे जो या तो आपको मनोरंजन करेंगे या फिर आपको हैरान करेंगे या फिर आपको कुछ अनोखा देखने को मिलेगा। इसके अलावा सोशल मीडिया पर कई बार कुछ ऐसे वीडियो दिख जाते हैं जिसे देखते ही कई लोगों को अपने बचपन की याद आ जाती है क्योंकि अपने बचपन में उन्होंने भी वैसा कुछ किया होता है। आप अगर सोशल मीडिया पर हैं तो फिर ऐसे कई सारे वीडियो देखे ही होंगे और अभी भी एक ऐसा ही वीडियो वायरल हो रहा है जो कई लोगों को उनके बचपन की याद दिलाएगा और उसमें शायद आप भी शामिल होंगे। आइए फिर आपको वीडियो के बारे में बताते हैं।

वायरल वीडियो में क्या दिखा?

बच्चे कभी भी शांत नहीं रहते हैं। वो कुछ न कुछ शरारत करते ही रहते हैं। अगर बच्चों को फोन न दिया जाए तो हर कुछ देर में कोई कारनामा करेंगे और कई बार बच्चे बड़ा कारनामा कर देते हैं जैसा एक बच्चे ने किया और अब वीडियो वायरल हो रहा है। वायरल हो रहे वीडियो में नजर आता है कि एक बच्चे ने दूध लाने वाले कैन जिसे नॉर्मल भाषा में डोलची भी कहा जाता है, उसके हैंडल को अपने गर्दन में फंसा लिया है। अब वो बच्चा रो रहा है और उसकी मां उस हैंडल को काटकर निकालने की कोशिश कर रही है। बच्चे की शरारत के कारण वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है और यह देख कई लोगों को अपना बचपन याद आ जाएगा क्योंकि उन्होंने भी ऐसा कोई न कोई कारनामा तो किया ही होगा।

यहां देखें वायरल वीडियो

आपने अभी जो वीडियो देखा उसे एक्स प्लेटफॉर्म पर @sangeetasa19 नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। वीडियो को पोस्ट करते हुए कैप्शन में लिखा है, 'आजकल बच्चों को अगर मोबाइल न मिले तो घर में ऐसा माहौल बन जाता है, मानों कोई राष्ट्रीय आपातकाल लग गया होगा।' खबर लिखे जाने तक वीडियो को 21 हजार से अधिक लोगों ने देख लिया है। वीडियो को देखने के बाद एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- जिज्ञासु मन जब भटके को कारस्तानी तो बनती है, क्या सही है और क्या गलत है, हमें कुछ भी पता नहीं।

नोट: इस खबर में आपको जो भी जानकारी दी गई है वो सोशल मीडिया पर किए गए दावों पर आधारित है और इंडिया टीवी इनकी पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें-

मेट्रो स्टेशन का एक और Video हुआ वायरल, शख्स की हरकत जरा आप भी देखिए

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।