1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. मेट्रो स्टेशन का एक और Video हुआ वायरल, शख्स की हरकत जरा आप भी देखिए

मेट्रो स्टेशन का एक और Video हुआ वायरल, शख्स की हरकत जरा आप भी देखिए

 Written By: Adarsh Pandey @____Aashu___
 Published : Jul 14, 2026 03:54 pm IST,  Updated : Jul 14, 2026 03:54 pm IST

हर कुछ समय में सोशल मीडिया पर मेट्रो स्टेशन या फिर मेट्रो के अंदर का कोई न कोई वीडियो वायरल हो ही जाता है। अभी भी एक वीडियो वायरल हो रहा है। आइए आपको उसके बारे में बताते हैं।

वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट- India TV Hindi
वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट Image Source : X/@DELHICOMPLAINT1

सोशल मीडिया पर हर दिन लोग कई सारे वीडियो और फोटो को पोस्ट करते हैं जिसमें किसी वीडियो में जुगाड़ तो किसी में स्टंट, किसी वीडियो में अतरंगी हरकत तो किसी वीडियो में कमाल का डांस, किसी वीडियो में टैलेंट तो किसी वीडियो में कुछ और देखने को मिलता है और जो वीडियो सबसे हटके होता है या फिर लोगों का ध्यान खींच लेता है, उसका वायरल होना तय है। आप अगर सोशल मीडिया पर रेगुलर एक्टिव रहते हैं तो फिर आपने भी कई वायरल वीडियो देखे होंगे। आपको बता दें कि अभी भी एक वीडियो वायरल हो रहा है जो मेट्रो स्टेशन का है। आइए उसके बारे में बताते हैं।

शख्स ने मेट्रो स्टेशन पर क्या किया?

आपने देखा ही होगा कि हर कुछ दिनों में सोशल मीडिया पर मेट्रो स्टेशन या फिर मेट्रो के अंदर का कोई न कोई वीडियो वायरल हो ही जाता है और अभी स्टेशन का एक वीडियो वायरल हो रहा है। उस वीडियो में नजर आता है कि एक आदमी मेट्रो स्टेशन पर अतरंगी हरकतें कर रहा है। आप भी अगर मेट्रो से सफर करते हैं तो फिर आप जानते होंगे कि अचानक कोई ऐसी हरकतें करने लगे तो खुद को कितना अजीब लगता है मगर उस आदमी को यह समझ में नहीं आ रहा है और अतरंगी हरकत किए जा रहा है। उसने यह सब करते हुए अपना वीडियो बनवाया तो ऐसा हो सकता है कि सोशल मीडिया पर पोस्ट करने के लिए ही उसने यह सब किया और उसका वीडियो वायरल हो भी गया।

यहां देखें वायरल वीडियो

आपने अभी जो वीडियो देखा उसे एक्स प्लेटफॉर्म पर @delhicomplaint1 नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। वीडियो को पोस्ट करते हुए कैप्शन में लिखा है, 'मेट्रो स्टेशन पर जगह-जगह CCTV कैमरे लगे हुए हैं फिर भी उपद्रव करने वाले शरारती तत्वों के खिलाफ समय पर कार्रवाई क्यों नहीं होती? इनकी हरकतों से रोजाना आम यात्रियों, खासकर महिलाओं, बुज़ुर्गों और बच्चों को परेशानी का सामना करना पड़ता है।' अब यह वीडियो कब का है और यह आदमी कौन है, यह तो नहीं पता मगर वीडियो पोस्ट करने वाले अकाउंट के कैप्शन में जो बात लिखी है, वो तो उसने सही लिखी है। वीडियो में DMRC को टैग भी किया गया है मगर कोई जवाब नहीं आया है।

नोट: इस खबर में आपको जो भी जानकारी दी गई है वो सोशल मीडिया पर किए गए दावों पर आधारित है और इंडिया टीवी इनकी पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें-

टैलेंट तो खूब देखे होंगे मगर ऐसा कुछ देखा है आपने? Video अभी हो रहा है वायरल

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।