आज के समय में कोई सोशल मीडिया पर न हो, ऐसा बहुत ही कम देखने को मिलता है। सोशल मीडिया हर किसी की जिंदगी का एक अहम हिस्सा बन गया है और अगर ऐसा आपके साथ भी है तो फिर आप भी सोशल मीडिया पर हर रोज कुछ समय बिताते ही होंगे और वहां आप देखते होंगे कि लोग कैसे-कैसे वीडियो बनाते हैं और कई लोग स्टंट भी करते हैं, जिनके वीडियो वायरल होते हैं। आपने सोशल मीडिया पर थार वालों के तो कई सारे वीडियो वायरल होते हुए देखे होंगे। अभी भी एक ऐसा ही वीडियो वायरल हो रहा है मगर इसमें थार के साथ ट्रैक्टर भी शामिल है। आइए आपको विस्तार से वीडियो के बारे में बताते हैं।
Related Stories
वायरल वीडियो में क्या दिखा?
आप यह तो जानते ही हैं कि जो लोग थार रखते हैं, उनका मानना है कि यह बहुत ही मजबूत कार है। वहीं ट्रैक्टर की बात करें तो ट्रैक्टर अपने आप में मजबूत वाहन है। अब सवाल यह है कि इन दोनों में सबसे ताकतवर कौन है और इसी कारण दो लोगों ने थार और ट्रैक्टर के साथ स्टंट किया। दोनों वाहनों को पीछे से एक जंजीर से बांध दिया गया है और फिर दोनों शख्स अपने-अपने वाहन को आगे भगाने लगे। अब स्टंट के शुरू में ट्रैक्टर थोड़ा सा भारी दिखा मगर अंत में थार आगे निकल गया और वो ट्रैक्टर को खींचते हुए काफी दूर तक ले गया। लेकिन आपको बता दें कि ऐसा स्टंट करना इन्हें भारी पड़ गया।
स्टंट करना कैसे भारी पड़ा?
आपको अभी हमने जिस वीडियो के बारे में बताया, वो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है और कई लोगों ने इसे अपने-अपने अकाउंट से पोस्ट किया है। आपको बता दें कि यह मामला हरियाणा के नूंह का है और वीडियो वायरल हुआ तो पुलिस ने इस पर कार्रवाई की। पुलिस ने दोनों वाहनों को जब्त कर लिया। इसके साथ ही दोनों ड्राइवरों को भी गिरफ्तार किया और उन्हें माफी मंगवाई। नीचे इसका वीडियो है जहां आप देख सकते हैं कि वाहनों की ताकत जानने के लिए इन्होंने क्या किया और फिर पुलिस के पकड़ने पर क्या कहा।
यहां देखें वह वीडियो
(इनपुट: पीटीआई)
ये भी पढ़ें-
दुल्हन ने किया ऐसा जबरदस्त डांस कि Video हो गया जमकर वायरल, लोगों ने देखा तो किए खूब सारे कमेंट्स