1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. वायरल होने के चक्कर में लोग ये क्या-क्या कर रहे हैं, जरा आप खुद देखिए Video

वायरल होने के चक्कर में लोग ये क्या-क्या कर रहे हैं, जरा आप खुद देखिए Video

 Written By: Adarsh Pandey @____Aashu___
 Published : Jul 13, 2026 06:53 pm IST,  Updated : Jul 13, 2026 06:53 pm IST

एक नया वीडियो अभी वायरल हो रहा है जिसमें आपको नया कारनामा देखने को मिलेगा। आइए फिर आपको बताते हैं कि सोशल मीडिया पर वायरल होने के लिए शख्स ने क्या किया और क्या हुआ।

वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट- India TV Hindi
वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट Image Source : X/@GURDAYAL_1984

आज के समय में एक बड़ी आबादी सोशल मीडिया पर तरह-तरह के वीडियो बनाकर पोस्ट करती है ताकि वो वायरल हो जाए। कई सारे ऐसे लोग हैं जो सोशल मीडिया के जरिए ही वायरल हुए हैं। उनका कंटेंट लोगों ने खूब पसंद किया और आज एक बड़ी आबादी उन्हें जानती है और कई सारे लोग अभी फेमस होने के लिए रील बना रहे हैं। अब रील बनाने में तो कोई दिक्कत नहीं है मगर दिक्कत तब आती है जब लोग अतरंगी हरकतें करने लगते हैं या फिर अपनी जान को खतरे में डालकर वीडियो बनाते हैं। ऐसे कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुए हैं जिसमें कोई न कोई खतरनाक स्टंट करते हुए दिखा है और अभी भी एक ऐसा ही वीडियो वायरल हो रहा है।

इस आदमी ने क्या किया?

जो वीडियो अभी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है उसमें नजर आता है कि एक आदमी JCB मशीन लोडर के लोडर बकेट पर खड़ा है। उसके हाथ में एक बड़ा सा टायर भी नजर आ रहा है। वहीं नीचे भी दो टायर रखे हैं और दोनों टायर के आकार अलग-अलग हैं। अब वो आदमी लोडर बकेट पर खड़ा होकर उस टायर को उठाकर पीछे की तरफ करके नीचे गिराने का स्टंट करने की कोशिश करता है मगर इस वो उसे सही से उठा नहीं पता है और शरीर पर ज्यादा वजन होने के कारण वो नीचे गिर जाता है। अब नीचे टायर पर गिरने से उसे चोट तो नहीं लगती है लेकिन जो टायर वो उठा रहा था, वो गिरता है तो उसका पैर थोड़ा बीच में आ जाता है। उसके पैर में शायद चोट आई होगी। अब वायरल होने के लिए ऐसी बेवकूफी करने की क्या ही जरूरत है।

यहां देखें वायरल वीडियो

आपने अभी जो वीडियो देखा उसे एक्स प्लेटफॉर्म पर @Gurdayal_1984 नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। वीडियो को पोस्ट करते हुए कैप्शन में लिखा है, 'वो अलग ही लेवल का बंदा था, इसका पता नहीं कौन सी चूल थी जो शायद गिरने के बाद निकल गई होगी।' खबर लिखे जाने तक वीडियो को काफी लोगों ने देख लिया है। वीडियो को देखने के बाद लोगों ने भी रिएक्ट किया है। एक यूजर ने लिखा- करना क्या चाहता है, यह तो पता चले। दूसरे यूजर ने लिखा- लेकिन यह टायर के साथ कर क्या रहा था। तीसरे यूजर ने लिखा- चूल तो निकल गई होगी लेकिन हड्डी भी निकलने वाली थी। चौथे यूजर ने लिखा- ऐसे फालतू के ड्रामे करना कौन सा बहादुरी का काम है।

नोट: इस खबर में आपको जो भी जानकारी दी गई है वो सोशल मीडिया पर किए गए दावों पर आधारित है और इंडिया टीवी इनकी पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें-

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा ये Video जीत लेगा आपका दिल, आइए बताते हैं ऐसा क्या है

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।