1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. रूसी मशीन गन का अचानक बिगड़ा बैलेंस और फिर जो हुआ वो देख फटी रह जाएंगी आंखें, Video हो रहा है वायरल

रूसी मशीन गन का अचानक बिगड़ा बैलेंस और फिर जो हुआ वो देख फटी रह जाएंगी आंखें, Video हो रहा है वायरल

 Published : Jul 13, 2026 05:01 pm IST,  Updated : Jul 13, 2026 05:02 pm IST

अभी सोशल मीडिया पर एक रूसी एंटी-एयरक्राफ्ट गनर का वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें वो हैवी मशीन गन को फायर करता दिखा। इसी दौरान मशीन गन का बैलेंस बिगड़ जाता है और फिर जो होता है, वो आपको भी हैरान कर देगा।

वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट- India TV Hindi
वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट Image Source : X/@WARMONITOR3

सोशल मीडिया एक ऐसा प्लेटफॉर्म जहां हर दिन कुछ न कुछ तो छाया ही रहता है। आप भी अपनी फीड पर हर दिन तरह-तरह के कई वायरल वीडियो देखते ही होंगे और कभी-कभी तो कुछ ऐसा नजर आ जाता है कि उसे देखने वाला पूरी तरह से हैरान हो जाता है और वो उस वीडियो को कई बार देखता भी है। आपकी फीड पर भी हर कुछ समय में ऐसे वीडियो आते ही होंगे। अभी भी एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है और ऐसा वीडियो मैंने पहली बार देखा है और आप जब उस वीडियो को देखेंगे तो आपका हैरान होना तय है। आइए फिर आपको बताते हैं कि वायरल हो रहे वीडियो में ऐसा क्या है।

वीडियो में ऐसा क्या दिखा?

हम जिस वीडियो की बात कर रहे हैं उसमें नजर आता है कि एक जगह पर YakB-12.7 हेवी मशीन को फिट किया गया है। ये मशीन वैसे तो Mi-24 अटैक हेलीकॉप्टर की नोज टरेट पर लगाने के लिए बना था मगर वीडियो में यह एक माउंट पर सेट है। अब ऐसा क्यों किया गया है, यह तो साफ नहीं है मगर उस मशीन गन को वहां पर फिट करके एक रूसी एंटी एयरक्राफ्ट गनर फायर करना शुरू करता है मगर वो जैसे ही फायरिंग शुरू करता है, मशीन गन अपना बैलेंस खो देता है और फिर वो गोल-गोल एकदम हेलीकॉप्टर के पंखे जैसे घूमने लगता है और इस दौरान फायरिंग भी होती रहती है। अब उस गन के साथ ही गनर भी लगभग एक राउंड घूमकर नीचे गिर जाता है और जब उसका हाथ छूटता है, तब फायरिंग रुकता है। इस दौरान वहां एक और सिपाही नजर आता है जो समझदारी के साथ उस मशीन गन को रोकता है। अब यह घटना कब की है और किस जगह की है, यह तो स्पष्ट नहीं हो पाया मगर वीडियो अभी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

यहां देखें वायरल वीडियो

आपने अभी जो वीडियो देखा उसे एक्स प्लेटफॉर्म पर @WarMonitor3 नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है और कैप्शन में इसके बारे में जानकारी देते हुए लिखा है, 'रूसी एंटी एयरक्राफ्ट गनर का YakB-12.7 हेवी मशीन गन पर कंट्रोल खोने का अजीब वीडियो, जो आमतौर पर Mi-24 गनशिप से जुड़ी होती है, लेकिन ड्रोन को मार गिराने के लिए इस्तेमाल की जाती है।' खबर लिखे जाने तक वीडियो को लाखों लोगों ने देख लिया है। वीडियो को देखने के बाद एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- मुझे लगता है कि ये AI है। दूसरे यूजर ने लिखा- उस दूसरे आदमी ने उस गर्म बैरेल को रोका? तीसरे यूजर ने लिखा- सैनिक ने कुछ बेहद डरावने पल बिताए, उम्मीद है कि वह अभी भी जिंदा है।

नोट: इस खबर में आपको जो भी जानकारी दी गई है वो सोशल मीडिया पर किए गए दावों पर आधारित है और इंडिया टीवी इनकी पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें-

ये हरकतें किसी बेवकूफी से कम नहीं, वायरल हो रहा Video जरा आप भी देखिए

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।