1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. इस सफाई का फिर क्या ही फायदा, प्लेटफॉर्म साफ करते शख्स का Video जरा देखिए

इस सफाई का फिर क्या ही फायदा, प्लेटफॉर्म साफ करते शख्स का Video जरा देखिए

 Written By: Adarsh Pandey
 Published : Jul 10, 2026 02:02 pm IST,  Updated : Jul 10, 2026 02:02 pm IST

एक शख्स ने रेलवे स्टेशन पर सफाई करते शख्स का वीडियो बनाया और आप जब वीडियो को देखेंगे तो आप खुद कहेंगे कि इस सफाई का फिर क्या ही मतलब रहा। आइए फिर आपको बताते हैं कि उसने ऐसा क्या किया।

वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट- India TV Hindi
वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट Image Source : X/@GHARKEKALESH

आज के समय में बच्चों को छोड़ दिया जाए तो हर कोई फोन रखता ही है और जिनके पास फोन है, वो लोग सोशल मीडिया पर भी मिल ही जाते हैं क्योंकि आज के समय में हर इंसान की जिंदगी से सोशल मीडिया जुड़ चुका है। लोग अपने खाली समय को बिताने के लिए और अपना मनोरंजन करने के लिए सोशल मीडिया पर कुछ देर बिताते हैं और तरह-तरह के कंटेंट देखते हैं। आप भी अगर सोशल मीडिया पर हैं और रेगुलर एक्टिव रहते हैं तो फिर आप यह जानते ही होंगे कि हर दिन कई सारे वीडियो वायरल भी होते हैं। अभी भी एक वीडियो वायरल हो रहा है। आइए आपको उसके बारे में बताते हैं।

सफाई करने वाले ने क्या किया?

अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें नजर आता है कि एक आदमी एक रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म पर झाड़ू लगा रहा है। अब वो झाड़ू लगाकर एक जगह पर गंदगी को इकट्ठा करता है। यह देखकर लगता है कि वो एक जगह सब जमा करके उठाएगा। इसी दौरान एक आदमी उसके पास से गुजरता है और जब वो आदमी दूर चला जाता है तो वो आदमी अपना असली काम करता है। वो सारी गंदगी को उठाने की जगह ट्रैक पर गिरा देता है। मतलब उसने प्लेटफॉर्म पर झाड़ू लगाया और फिर उसे ट्रैक पर गिरा दिया तो इस सफाई का क्या ही मतलब रह गया। एक शख्स ने इसका वीडियो बना लिया जो अब वायरल हो रहा है।

यहां देखें वायरल वीडियो

आपने अभी जो वीडियो देखा उसे एक्स प्लेटफॉर्म पर @gharkekalesh नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है और वीडियो में 'सोनीपत' लिखा हुआ है। खबर लिखे जाने तक वीडियो को खूब सारे लोगों ने देख लिया है। वीडियो को देखने के बाद लोगों ने रिएक्ट भी किया है। एक यूजर ने लिखा- मुझे रोबोट क्लीनर्स का इंतजार है जो इनकी नौकरी खा जाए। दूसरे यूजर ने लिखा- बाद में यही पक्के भर्ती पेंशन की मांग करेंगे। तीसरे यूजर ने लिखा- रेलवे इन्हें काम के लिए पैसे देती है और ये बेवकूफ बना रहे हैं। एक और यूजर ने लिखा- ज़ीरो सिविक सेंस है।

नोट: इस खबर में आपको जो भी जानकारी दी गई है वो सोशल मीडिया पर किए गए दावों पर आधारित है और इंडिया टीवी इनकी पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें-

दुकान की छत पर चढ़कर सांड ने कर दी गलती, रेस्क्यू के दौरान उसके साथ हुआ हादसा, देखें Video

इसे कहते हैं शराब का बुरा असर, नशे में धुत शख्स ने परिवहन निगम की चोरी कर ली बस

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।