1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. दुकान की छत पर चढ़कर सांड ने कर दी गलती, रेस्क्यू के दौरान उसके साथ हुआ हादसा, देखें Video

दुकान की छत पर चढ़कर सांड ने कर दी गलती, रेस्क्यू के दौरान उसके साथ हुआ हादसा, देखें Video

 Published : Jul 10, 2026 11:28 am IST,  Updated : Jul 10, 2026 11:28 am IST

बारिश के बीच एक ऐसा वीडियो सामने आया जिसे देखने के बाद कई सारे लोगों को सांड के लिए बुरा लगेगा। आइए आपको बताते हैं कि वीडियो में क्या दिखा और कहां का यह मामला है।

छत पर चढ़ा हुआ सांड- India TV Hindi
छत पर चढ़ा हुआ सांड Image Source : REPORTER INPUT

सोशल मीडिया पर अगर आप एक्टिव रहते हैं तो फिर आप यह तो जानते ही होंगे कि हर कुछ दिनों में जानवरों का कोई न कोई वीडियो वायरल हो ही जाता है और कई सारे वीडियो ऐसे भी आते हैं जिसमें गाय, भैंस या फिर सांड जैसे जानवर किसी घर के अंदर या फिर किसी खाली बिल्डिंग में चढ़ जाते हैं। अभी भी सांड का ही एक वीडियो सामने आया है मगर आप जब वो वीडियो देखेंगे तो आपको उस सांड के लिए बुरा जरूर लगेगा क्योंकि उसके साथ कुछ ऐसा हो गया। आइए फिर आपको वीडियो के बारे में विस्तार से बताते हैं।

सांड के साथ क्या हो गया?

हम जिस वीडियो की बात कर रहे हैं उसमें नजर आता है कि बारिश के बीच एक सांड एक दुकान की छत पर चढ़ गया है। जब लोगों को वो सांड छत पर दिखा तो वो उसे वहां से उतारने के लिए चढ़ गए और उसे उतारने की कोशिश करने लगे मगर सांड को ठहरा सांड, उसे यह थोड़ी समझ में आएगा कि वो लोग उसकी मदद करने आए हैं और वो सांड उनसे बचकर इधर से उधर होने लगा। इसी दौरान वो एक सीमेंट वाली शेड पर चढ़ने की कोशिश करता है मगर उसके वजन के कारण वो शेड टूट जाता है और वो बेचारा नीचे गिर जाता है। आप वीडियो में इस हादसे को देख सकते हैं।

यहां देखें वह वीडियो

आखिर कहां का है यह मामला?

आपने अभी जो वीडियो देखा वो मुजफ्फरनगर के चरथावल कस्के का है और यह घटना आज यानी शुक्रवार की ही है। वहां लगातार हो रही बारिश से बचने के लिए आवारा सांड एक दुकान की छत पर चढ़ गया और जब आसपास के दुकानदारों और लोगों ने उसे छत पर देखा तो वहां लोग जमा हो गए। लोग किसी भी घटना के डर से उसे तुरंत वहां से उतारने के लिए उसका रेस्क्यू करने लगे। घटना की सूचना मिलते ही पशु प्रेमी सन्नी चौपड़ा अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। रेस्क्यू के दौरान अचानक सांड छत से नीचे गिर पड़ा। हालांकि राहत की बात यह रही कि नीचे गिरने के बावजूद सांड को कोई गंभीर चोट नहीं आई और रेस्क्यू टीम ने तत्परता दिखाते हुए उसे सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया।

आपको बता दें कि घटना के बाद स्थानीय नागरिकों ने प्रशासन से आवारा पशुओं की बढ़ती समस्या पर प्रभावी कार्रवाई की मांग की। उनका कहना है कि कस्बे और ग्रामीण क्षेत्रों में आवारा सांड व अन्य पशु अकसर सड़कों और बाजारों में घूमते रहते हैं, जिससे दुर्घटनाओं का खतरा बना रहता है। लोगों ने मांग की कि आवारा पशुओं के लिए स्थायी व्यवस्था की जाए ताकि भविष्य में इस प्रकार की घटना न हो।

(योगेश त्यागी की रिपोर्ट)

ये भी पढ़ें-

शख्स को दिखा ऐसा नजारा कि उसने बना लिया Video, अब हो रहा है वायरल

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।