चेहरे पर बादाम का तेल लगाने से कौन से फायदे मिल सकते हैं?
चेहरे पर बादाम का तेल लगाने से कौन से फायदे मिल सकते हैं?
बादाम का तेल बालों के लिए फायदेमंद माना जाता है यह तो हम सभी जानते हैं। लेकिन यह ऑइल स्किन के लिए भी लाभकारी हो सकता है। विटामिन ई, मैग्नीशियम और फैटी एसिड से भरपूर यह ऑयल स्किन को भी गहराई से पोषण देते हैं।
Published : Jul 14, 2026 09:54 pm IST, Updated : Jul 14, 2026 10:07 pm IST
1/5Image Source : MAGNIFIC
बादाम का तेल बालों के लिए फायदेमंद माना जाता है यह तो हम सभी जानते हैं। लेकिन यह ऑइल स्किन के लिए भी लाभकारी हो सकता है। विटामिन ई, मैग्नीशियम और फैटी एसिड से भरपूर यह ऑयल स्किन को भी गहराई से पोषण देते हैं। दिल्ली-एनसीआर की जानी-मानी और न्यूट्रिशनिस्ट सोनिया नारंग, बता रही हैं कि चेहरे पर बादाम का तेल लगाने से कौन से फायदे मिल सकते हैं।
2/5Image Source : UNSPLASH
स्किन को करता है मॉइस्चराइज़: विटामिन ई और फैटी एसिड से भरपूर बादाम का तेल चेहरे को गहराई से मॉइस्चराइज़ करता है। इसमें मौजूद ओमेगा 9 और ओमेगा 6 जैसे फैटी एसिड स्किन की नमी को लॉक करते हैं।
3/5Image Source : UNSPLASH
ड्राई स्किन के लिए फायदेमंद : अगर आपकी स्किन ड्राई है तो अपनी स्किन केयर रूटीन में बादाम का तेल ज़रूर शामिल करें। यह तेल ड्राइनेस और स्किन की पपड़ी को दूर करने में फायदेमंद है। रात को सोने से पहले चेहरे पर इस्तेमाल कर सकते हैं।
4/5Image Source : UNSPLASH
डार्क सर्कल करता है दूर: अगर आपकी आंखों के नीचे भी काले घेरे बन गए हैं तो उसे कंट्रोल करने के लिए बादाम का तेल फायदेमंद है। इस तेल में मौजूद विटामिन ई आंखों के नीचे की त्वचा से दाग धब्बों को दूर कर सकते हैं।
5/5Image Source : UNSPLASH
होंठो को बनाता है मुलायम: बादाम का तेल सिर्फ स्किन और आंखों के काले घेरे के लिए ही फायदेमंद नहीं है यह होंठों को भी मुलायम बनाता है। इसके पोषक तत्व होंठों की मृत त्वचा को हटाने में कारगर है।