'सैराब' के शूट के आखिरी दिन भावुक हुईं मदिराक्षी मुंडले, बोलीं- 'दिल थोड़ा भारी है'
'सैराब' के शूट के आखिरी दिन भावुक हुईं मदिराक्षी मुंडले, बोलीं- 'दिल थोड़ा भारी है'
एक्ट्रेस मदिराक्षी मुंडले ने अपने शो 'सैराब' की शूटिंग पूरी करने के बाद सोशल मीडिया पर एक इमोशनल नोट शेयर किया। इसमें उनके साथ रोहित चंदेल भी दिखाई दे रहे हैं, जो हाल ही में लड़की संग छेड़छाड़ के आरोप में गिरफ्तार हुए थे।
Published : Sep 13, 2026 02:56 pm IST, Updated : Sep 13, 2026 02:56 pm IST
1/8Image Source : Instagram/@madirakshi_
स्टार प्लस के पॉपुलर शो 'सैराब' की शूटिंग पूरी हो गई है और यह शो एक इमोशनल पड़ाव पर पहुंच गया है। नयनिका और ईशान की कहानी दिखाने वाले इस शो का सफर इसकी कास्ट और क्रू के लिए बहुत खास रहा है। सेट पर आखिरी दिन एक्टर्स ने शो में काम करने के दौरान बनी यादों को याद किया।
2/8Image Source : Instagram/@madirakshi_
'सैराब' में नयनिका का रोल निभाने वाली मदिराक्षी मुंडले ने सोशल मीडिया पर शूटिंग पूरी होने की जानकारी दी और सेट से कई यादगार पलों वाला एक वीडियो शेयर किया। वीडियो के साथ एक्ट्रेस ने एक दिल को छू लेने वाला नोट भी लिखा, जिसमें उन्होंने अपनी इस यात्रा का हिस्सा बनने के लिए चैनल, प्रोडक्शन हाउस, मेकर्स, क्रिएटिव टीम, टेक्नीशियंस और अपने को-एक्टर्स का शुक्रिया अदा किया। उन्होंने यह भी बताया कि वह नयनिका के किरदार से कितनी गहराई से जुड़ गई थीं और माना कि इस किरदार को अलविदा कहना उनके लिए मुश्किल था।
3/8Image Source : Instagram/@madirakshi_
यह शो तब खत्म हो रहा है, जब इस साल की शुरुआत में 'सैराब' की कास्टिंग में बड़ा बदलाव हुआ था। रोहित चंदेल, जो शुरू में मदिराक्षी मुंडले के साथ मेल लीड रोल में थे। उन्हें जुलाई में एक 16 साल की लड़की के आरोपों के बाद POCSO एक्ट के तहत दर्ज मामले में गिरफ्तार किया गया था। कानूनी कार्यवाही के दौरान वे लगभग दो महीने तक कस्टडी में रहे।
4/8Image Source : Instagram/@madirakshi_
मदिराक्षी मुंडले ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर लिखा, 'सबसे पहले और सबसे जरूरी, दिल से धन्यवाद starplus, magicmomentsmumbai और आप सभी को… हमारे शो 'सैराब' को इतना प्यार देने के लिए धन्यवाद। नयनिका और ईशान की कहानी को अपना बनाने और इस पूरे सफर में हमेशा हमारा साथ देने के लिए भी शुक्रिया। 'सैराब' मेरे लिए सिर्फ एक शो से कहीं बढ़कर रहा है। यह एक खूबसूरत एहसास और बेहद खास सफर रहा है। नयनिका का किरदार निभाते हुए मैंने हर एक जज्बात को सच में जिया और कहीं न कहीं वह मेरे दिल का हिस्सा बन गई। इसलिए आज अलविदा कहना मेरे लिए बहुत मुश्किल हो रहा है।'
5/8Image Source : Instagram/@madirakshi_
उन्होंने आगे लिखा, 'लीना जी, इतनी खूबसूरत और शानदार कहानी लिखने और नयनिका जैसा किरदार देने के लिए धन्यवाद। योगी सर, आपका मार्गदर्शन और विजन इस सफर का बेहद अहम हिस्सा रहा है। सैबल सर, सेट पर हमेशा हमारे साथ रहने और लगातार सपोर्ट करने के लिए धन्यवाद। गरिमा जी और हमारी पूरी क्रिएटिव टीम, पूरी प्रोडक्शन टीम, टेक्नीशियन और पर्दे के पीछे काम करने वाले सभी लोगों का दिल से शुक्रिया। मेरे सभी को-एक्टर्स, आप सभी सिर्फ मेरे को-एक्टर नहीं रहे, बल्कि परिवार का हिस्सा बन गए। हमारे बीच बना रिश्ता और साथ बिताई गई सारी यादें हमेशा मेरे दिल के बेहद करीब रहेंगी। '
6/8Image Source : Instagram/@madirakshi_
इसी नोट में मदिराक्षी मुंडले ने आगे लिखा, 'आज सैराब के सेट पर हमारा आखिरी दिन है… आज यहां नयनिका और ईशान की कहानी खत्म हो रही है। मेरा दिल थोड़ा भारी है, क्योंकि कुछ किरदार सिर्फ निभाए नहीं जाते, बल्कि वे आपकी जिंदगी और दिल का हिस्सा बन जाते हैं, लेकिन कहानियां खत्म हो सकती हैं, सफर नहीं। बहुत जल्द मैं आपके पास एक नई कहानी और एक नए किरदार के साथ वापस आऊंगी। तब तक मुझ पर अपना वही प्यार और आशीर्वाद बनाए रखिए। नयनिका को अपना बनाने के लिए धन्यवाद।'
7/8Image Source : Instagram/@kaul_me
शो से रोहित चंदेल के हटने के बाद उनकी जगह लेने के लिए कई नामों पर चर्चा हुई और आखिरकार कृष्णा कौल को मदिराक्षी मुंडले के साथ नए मेल लीड के तौर पर लाया गया। कास्टिंग में बदलाव के बावजूद मेकर्स ने शो जारी रखा और कृष्णा ने ईशान का रोल निभाया।
8/8Image Source : Instagram/@therohitchandel
11 सितंबर को मुंबई सेशंस कोर्ट ने रोहित चंदेल को जमानत दे दी। खबरों के मुताबिक जमानत देते समय कोर्ट ने अपराध की गंभीरता को ध्यान में रखा और कुछ शर्तें भी लगाईं, जिनमें शिकायतकर्ता या उसके परिवार से संपर्क न करने की पाबंदी शामिल है।