1 महीने में लॉन्च हुईं 14 नई अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेनें, अगस्त में 67.27 करोड़ यात्रियों ने ट्रेनों में किया सफर
1 महीने में लॉन्च हुईं 14 नई अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेनें, अगस्त में 67.27 करोड़ यात्रियों ने ट्रेनों में किया सफर
रेल मंत्रालय ने बताया कि अगस्त में जिन 14 नई अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेनों को लॉन्च किया गया है, ये सभी ट्रेनें पहले एक स्पेशल ट्रेन के रूप में चलाई जाती थीं।
Published : Sep 13, 2026 07:26 pm IST, Updated : Sep 13, 2026 07:28 pm IST
1/5Image Source : Eastern Railway
भारतीय रेल ने देश के आम रेल यात्रियों की सुविधाओं पर खास फोकस करते हुए अगस्त 2026 में 14 नई अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेनें लॉन्च कीं। ये नई ट्रेनें उत्तर प्रदेश, बिहार, गुजरात, महाराष्ट्र, तमिलनाडु और देश के अन्य महत्वपूर्ण राज्यों को आपस में जोड़ती हैं। रेल मंत्रालय ने रविवार को इसकी जानकारी दी। रेल मंत्रालय ने बताया कि अगस्त 2026 में 67.27 करोड़ से ज्यादा यात्रियों ने ट्रेनों में सफर किया।
2/5Image Source : Eastern Railway
रेल मंत्रालय ने बताया कि अगस्त में जिन 14 नई अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेनों को लॉन्च किया गया है, ये सभी ट्रेनें पहले एक स्पेशल ट्रेन के रूप में चलाई जाती थीं। लेकिन लगातार मांग बनी रहने और यात्रियों की तरफ से मिली शानदार प्रतिक्रिया को ध्यान में रखते हुए 14 अलग-अलग रूटों पर चलाई जा रहीं स्पेशल ट्रेनों को न सिर्फ रेगुलर किया गया, बल्कि इन्हें आधुनिक अमृत भारत एक्सप्रेस में भी तब्दील कर दिया गया। इन 14 नई अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेनों के साथ देश में चलने वाली अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेनों की कुल संख्या बढ़कर 86 हो गई है।
3/5Image Source : Eastern Railway
अगस्त में लॉन्च हुईं नई अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेनों के नाम
# सूबेदारगंज-लोकमान्य तिलक टर्मिनस अमृत भारत एक्सप्रेस
# लोकमान्य तिलक टर्मिनस-सूबेदारगंज अमृत भारत एक्सप्रेस
# गोरखपुर-बांद्रा टर्मिनस अमृत भारत एक्सप्रेस
# बांद्रा टर्मिनस-गोरखपुर अमृत भारत एक्सप्रेस
# गोरखपुर-दिल्ली जंक्शन अमृत भारत एक्सप्रेस
# दिल्ली जंक्शन-गोरखपुर अमृत भारत एक्सप्रेस
# अहमदाबाद-भागलपुर अमृत भारत एक्सप्रेस
# भागलपुर-अहमदाबाद अमृत भारत एक्सप्रेस
# लोकमान्य तिलक टर्मिनस-प्रयागराज जंक्शन अमृत भारत एक्सप्रेस
# प्रयागराज जंक्शन-लोकमान्य तिलक टर्मिनस अमृत भारत एक्सप्रेस
# प्रयागराज जंक्शन-उधना जंक्शन अमृत भारत एक्सप्रेस
# उधना जंक्शन-प्रयागराज जंक्शन अमृत भारत एक्सप्रेस
# धनबाद-कोयंबटूर अमृत भारत एक्सप्रेस
# कोयंबटूर-धनबाद अमृत भारत एक्सप्रेस
4/5Image Source : Indian Railways
इन नई ट्रेनों से यात्रियों को यात्रा के ज्यादा विकल्प, बड़े शहरी केन्द्रों और क्षेत्रीय गंतव्यों के बीच बेहतर कनेक्टिविटी और लंबी दूरी की किफायती रेल यात्रा की सुविधा मिलने की उम्मीद है। अमृत भारत की सेवाओं का विस्तार वास्तव में आरामदायक, किफायती और लंबी दूरी की सुलभ रेल यात्रा उपलब्ध कराने के भारतीय रेल के निरंतर प्रयासों का हिस्सा है। ये सुविधा खासकर उन यात्रियों के लिए लाभदायक है, जो बड़े शहरों और उभरते हुए क्षेत्रीय केन्द्रों के बीच यात्रा करते हैं।
5/5Image Source : indian railways
अगस्त 2026 में 67.27 करोड़ से ज्यादा यात्रियों ने ट्रेनों में यात्रा की। जबकि, पिछले साल अगस्त में 64.43 करोड़ यात्रियों ने ट्रेनों में यात्रा की थी। उपनगरीय यात्रियों की संख्या में खासतौर पर अच्छी बढ़ोतरी देखने को मिली। ऐसे यात्रियों की संख्या में 9.02 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है। अगस्त 2026 में कुल 38.01 करोड़ उपनगरीय यात्रियों ने यात्रा की, जबकि अगस्त 2025 में ये संख्या 34.89 करोड़ थी।