1. Hindi News
  2. टेक
  3. न्यूज़
  4. Samsung Galaxy M47 5G की कीमत में कटौती, अमेजन पर मिल रहा तगड़ा ऑफर

Samsung Galaxy M47 5G की कीमत में कटौती, अमेजन पर मिल रहा तगड़ा ऑफर

 Written By: Harshit Harsh @HarshitKHarsh
 Published : Jul 15, 2026 11:06 am IST,  Updated : Jul 15, 2026 11:06 am IST

Samsung के हाल में लॉन्च हुए 6000mAh बैटरी वाले फोन Galaxy M47 की खरीद पर तगड़ा ऑफर मिल रहा है। सैमसंग का यह फोन 50MP के कैमरा के साथ आता है।

Samsung Galaxy M47- India TV Hindi
सैमसंग गैलेक्सी एम47 Image Source : SAMSUNG

Samsung Galaxy M47 5G की कीमत में कटौती कर दी गई है। पिछले दिनों एक रिपोर्ट में दावा किया गया था कि सैमसंग ने अपने हाल में लॉन्च हुए फोन की कीमत में 7000 रुपये की बढ़ोतरी कर दी है। हालांकि, बाद में फोन की कीमत लॉन्च प्राइस जितनी हो गई। कंपनी की तरफ से इस प्राइस हाइक और फिर वापस कटौती को लेकर कोई आधिकारिक जानकारी शेयर नहीं की गई है। फिलहाल यह फोन लॉन्च प्राइस से सस्ते में खरीदा जा सकता है।

Samsung Galaxy M47 5G को भारत में 25,999 रुपये की शुरुआती कीमत में लॉन्च किया गया था। दावा किया गया था कि प्राइस हाइक के बाद सैमसंग का यह मिड बजट फोन 32,999 रुपये की शुरुआती कीमत में Amazon पर लिस्ट हुआ है। हालांकि, फिलहाल फोन की शुरुआती कीमत अमेजन पर 25,999 रुपये ही है।

अमेजन पर ऑफर

सैमसंग का यह मिड बजट फोन तीन स्टोरेज वेरिएंट्स- 6GB RAM + 128GB, 8GB RAM + 128GB और 8GB RAM + 256GB में आता है। इसकी अमेजन पर शुरुआती कीमत 25,999 रुपये है। वहीं, अन्य दोनों वेरिएंट्स की कीमत क्रमशः 28,999 रुपये और 33,999 रुपये है। ई-कॉमर्स वेबसाइट पर फोन की खरीद पर 1,500 रुपये का बैंक डिस्काउंट मिल रहा है। डिसकाउंट के बाद इसे 23,499 रुपये की शुरुआती कीमत में घर ला सकते हैं।

Samsung Galaxy M47 के फीचर्स

दक्षिण कोरियाई कंपनी का यह स्मार्टफोन 6.7 इंच के FHD+ Super AMOLED डिस्प्ले के साथ आता है। इस फोन में Infinity-O डिस्प्ले पैनल दिया गया है। इसका डिस्प्ले 120Hz रिफ्रेश रेट और 1,400 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस को सपोर्ट करता है। डिस्प्ले की प्रोटेक्शन के लिए इसमें कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास विक्टस दिया गया है। इस फोन में 6000mAh की बैटरी और 45W वायर्ड फास्ट चार्जिंग फीचर दिया गया है। यह Android 16 पर बेस्ड OneUI 8.5 ऑपरेटिंग सिस्टम दिया गया है।

Samsung Galaxy M47 फीचर्स
डिस्प्ले 6.7 इंच, FHD+, 120Hz
प्रोसेसर Qualcomm Snapdragon 6 Gen 3
स्टोरेज 8GB, 256GB
बैटरी 6000mAh, 45W
कैमरा 50MP + 8MP + 2MP, 12MP
OS Android 16, OneUI 8.5

यह फोन Qualcomm Snapdragon 6 Gen 3 प्रोसेसर मिलता है। फोन में 8GB रैम और 256GB तक स्टोरेज का सपोर्ट दिया गया है। इसकी स्टोरेज को माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए 2TB तक एक्सपेंड कर सकते हैं। फोन के बैक में ट्रिपल कैमरा सेटअप दिया गया है। इसमें 50MP का मेन OIS कैमरा, 8MP का अल्ट्रा वाइड और 2MP का मैक्रो कैमरा मिलता है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 12MP का कैमरा दिया गया है।

यह भी पढ़ें - HMD Asha 505 में मिलेगा Nokia Lumia जैसा डिजाइन, लॉन्च से पहले रिवील हुए फीचर्स

(डिस्क्लेमर- इस खबर में दिया गया ऑफर ई-कॉमर्स वेबसाइट पर मौजूदा कीमत के मुताबिक है और इसमें बदलाव संभव है।)

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Tech News से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें टेक