A
  1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. ऋतिक रोशन ने कार्तिक आर्यन के गाने 'धीमे-धीमे' पर उनके साथ थिरकाए कदम, देखें वीडियो

ऋतिक रोशन ने कार्तिक आर्यन के गाने 'धीमे-धीमे' पर उनके साथ थिरकाए कदम, देखें वीडियो

ऋतिक रोशन ने कार्तिक आर्यन के साथ उनके गाने 'धीमे-धीमे' पर डांस किया। दोनों की डांस करते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।

hrithik roshan and kartik aaryan- India TV Hindi
ऋतिक रोशन और कार्तिक आर्यन

कार्तिक आर्यन की फिल्म पति पत्नी और वो हाल ही में रिलीज हुई है। फिल्म का 'धीमे-धीमे' गाना बेहद फेमस हुआ है। गाने में कार्तिक का हुक स्टेप सभी को काफी पसंद आया है। दीपिका पादुकोण को यह हुक स्टेप इतना पसंद आया था कि उन्होंने कार्तिक से इसे सिखाने के लिए तक कहा था। अब ऋतिक रोशन ने हाल ही में हुए एक अवार्ड शो में धीमे-धीमे चैलेंज किया।

ऋतिक रोशन ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर की है। जिसमें वह 'धीमे धीमे' का हुक स्टेप करते नजर आ रहे हैं। ऋतिक के साथ कार्तिक ने भी उनके साथ कदम थिरकाए। जिसके बाद दोनों ने डांस किया।

एक और वीडियो वायरल हो रही है। जिसमें इसी गाने पर कार्तिक आर्यन, दीपिका पादुकोण, अनन्या पांडे और रणवीर सिंह डांस कर रहे हैं।

आपको बता दें कार्तिक आर्यन ने दीपिका पादुकोण को एयरपोर्ट पर जाकर धीमे धीमे का हुक स्टेप सिखाया था।

पति पत्नी और वो की बात करें तो कार्तिक के साथ इस फिल्म में अनन्या पांडे और भूमि पेडनेकर अहम भूमिका निभाती नजर आईं थी। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अच्छे बिजनेस कर रही है। इसे मुद्दसर अजीज ने डायरेक्ट किया है।

ये भी पढ़ें:

वरुण धवन के बाद 'स्ट्रीट डांसर 3डी' फिल्म से श्रद्धा कपूर का पहला लुक आया सामने

मशहूर अदाकारा मौसमी चटर्जी की बेटी पायल सिन्हा का निधन, लंबे वक्त से थीं बीमार

Latest Bollywood News