1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. मशहूर अदाकारा मौसमी चटर्जी की बेटी पायल सिन्हा का निधन, लंबे वक्त से थीं बीमार

मशहूर अदाकारा मौसमी चटर्जी की बेटी पायल सिन्हा का निधन, लंबे वक्त से थीं बीमार

 Published : Dec 13, 2019 12:47 pm IST,  Updated : Dec 13, 2019 12:48 pm IST

पायल 2017 में बीमार हुईं और उनकी हालत लगातार खराब होती चली गई।

Moushumi Chatterjee- India TV Hindi
मौसमी चटर्जी

मुंबई: बॉलीवुड की मशहूर अदाकारा मौसमी चटर्जी की बेटी पायल सिन्हा का गुरुवार देर रात को निधन हो गया। वो लंबे वक्त से बीमार थीं। स्पॉटब्वॉय की रिपोर्ट के मुताबिक, उन्हें डाटबिटीज थी, जिसकी वजह से अस्पताल के चक्कर लगा रही थीं, लेकिन साल 2018 से वो कोमा में चली गई थीं।

बता दें कि पिछले साल मौसमी चटर्जी ने बॉम्बे हाईकोर्ट में एक याचिका दर्ज कर अनुरोध किया था कि उन्हें बेटी पायल से मिलने दिया जाए, क्योंकि वो कोमा में चली गई है। उन्होंने दामाद पर बेटी की सही से देखभाल नहीं करने का आरोप भी लगाया था। उन्होंने याचिका में कहा था कि डिकी उन्हें पायल की हेल्थ से जुड़ी कोई जानकारी नहीं देता है। 

Watch: फोटोग्राफर्स से परेशान हुए शाहरुख खान के बेटे अबराम तो ऐसे दिया रिएक्शन

जानकारी के अनुसार, पायल ने साल 2010 में बिजनेसमैन डिकी सिन्हा से शादी की थी। 2016 में मौसमी चटर्जी के पति जयंत मुखर्जी, डिकी और पायल के बीच बिजनेस को लेकर विवाद हुआ था, जिससे उनके संबंध खराब हो गए थे। 

पायल 2017 में बीमार हुईं और उनकी हालत लगातार खराब होती चली गई। 

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन