A
  1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. प्रियंका चोपड़ा और दीपिका पादुकोण के बाद अब ऋतिक रोशन नजर आएंगे हॉलीवुड फिल्म में?

प्रियंका चोपड़ा और दीपिका पादुकोण के बाद अब ऋतिक रोशन नजर आएंगे हॉलीवुड फिल्म में?

ऋतिक रोशन आखिरी बार फिल्म 'वॉर' में नजर आए थे। फिल्म में ऋतिक का एक्शन और लुक बहुत पसंद किया गया है।

hrithik roshan- India TV Hindi
ऋतिक रोशन

ऋतिक रोशन एक्टिंग के साथ डांस से भी सभी का दिल जीत लेते हैं। ऋतिक ने फिल्म 'कहो ना प्यार है' से बॉलीवुड में कदम रखा था और तभी से  सभी का दिल जीतते आए हैं। बॉलीवुड के बाद लगता है ऋतिक हॉलीवुड में धमाल मचाने के लिए तैयार हैं। 

रिपोर्ट्स के मुताबिक ऋतिक रोशन हॉलीवुड में कदम रखने जा रहे हैं। खबरों के मुताबिक कैलिफोर्निया की एक एजेंसी ने ऋतिक को किसी प्रोजेक्ट के लिए साइन किया है। इस नए प्रोजेक्ट के बारे में अभी तक बताया नहीं गया है। इन खबरों के बाद सभी ऋतिक के हॉलीवुड में एंट्री के कयास लगा रहे हैं।

ऋतिक रोशन के साथ काम करना चाहती हैं तापसी पन्नू

ऋतिक रोशन की मैनेजर ने यह खबर कंफर्म की है कि एजेंसी ने उन्हें साइन किया है। हालांकि ऋतिक के हॉलीवुड में एंट्री के बारे में कुछ नहीं बताया है। उन्होंने कहा- उसने कहा कि एजेंसी दुनिया भर में अभिनेता की महत्वाकांक्षी दृष्टि को आगे ले जाएगी।

हकलाने पर प्रेजेंटेशन देने से छात्र को रोका गया, समर्थन में आए ऋतिक रोशन

वर्कफ्रंट की बात करें तो ऋतिक रोशन आखिरी बार 'वॉर' में टाइगर श्रॉफ के साथ नजर आए थे। 2019 ऋतिक रोशन के लिए अच्छा रहा है। बीते साल उनकी दो फिल्में 'सुपर 30' और 'वॉर' रिलीज हुई है। दोनों ही फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाया था।

Latest Bollywood News

Related Video